फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   live: yogi adityanath

योगी की चेतावनी- गुंडे सुधर जाएं या यूपी छोड़कर चले जाएं

Mon, 27 Mar 2017 12:06 AM IST
amarujala.com, presented by- अकरम
amarujala.com, presented by- अकरम Updated Mon, 27 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
live: yogi adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : file photo

सीएम बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, 'प्रदेश को लूटने वाले जेल जाएंगे। गुंडे सुधर जाएं या यूपी छोड़कर चले जाएं। वरना हम उन्हें वहां भेज देंगे जहां कोई भी जाना नहीं चाहता।'

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, हमें  प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने के लिए रोजाना 18 से 20 घंटे काम करना होगा। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को भी चेताया। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार के लोग ठेकेदारी न करें। वे केवल मॉनिटिरिंग करें। विकास कार्यों की गुणवत्ता का आंकलन करें। यदि कहीं कोई कमी नजर आती है तो मुझे मैसेज करे । इसके बाद मैं निर्णय लूंगा कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ क्या और कैसी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के रोजाना कड़े फैसले ले रहे हैं।  इसके साथ ही पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा करने  के लिए भी वह तेजी से कदम उठा रहे हैं। इसी के मद्देनजर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एंटी रोमियों स्क्वॉड का गठन किया है। राज्य के सभी जिलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड काम कर रहे हैं। गर्ल्स स्कूल और कॉलेजों  के पास खड़े लड़कों से पूछताछ की जा रही है और मनचलों को हिरासत में लिया जा रहा है। पुलिस टीम इसे लेकर बेहद सक्रिय हैं। वहीं, अवैध बूचड़खानों को बंद करने के लिए भी प्रशासन तेजी से कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed