वोटिंग संपन्न, पंजाब में 75 फीसदी, गोवा में 83 फीसदी मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
LIVE UPDATES
GOA PUNJAB ELECTION LIVE:
पंजाब में शाम चार बजे तक 66 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।
Punjab has recorded an overall voter turnout of 66% till 04:00 PM #PunjabPolls2017
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
पंजाब : तरनतारन के लालू घुमन गांव में तीन अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग की। गोली एक व्यक्ति को लगी, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और बीएसएफ के जवान मौके पर मौजूद हैं। वहीं फायरिंग करने के बाद युवक फरार हो गए।
फिरोजपुर के गुरुसहाय इलाके में भी दो बाइक सवार युवक चार हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। कृष्णा मंदिर गली में पोलिंग बूथ नंबर 181 से 185 के आसपास फायरिंग की गई।
पंजाब में दोपहर तीन बजे तक 55 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।
Punjab has recorded an overall voter turnout of 55% till 03:00 PM #PunjabPolls2017
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
गोवा में दोपहर 3 बजे तक 67 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।
Goa has recorded an overall voter turnout of 67% till 3 PM
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
पंजाब में दोपहर एक बजे तक 36.05 फीसदी मतदान दर्ज की गई ।
Punjab has recorded an overall voter turnout of 36.05% till 1PM #PunjabPolls2017
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
पंजाब में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला में वोट डाला।
गोवा में दोपहर एक बजे तक 53 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। नॉर्थ गोवा में 55 फीसदी तो साउथ गोवा में 52 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Voter turn out in North Goa 55%, in South Goa 52%. Total voter turnout in Goa till 1 pm 53%
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
पंजाब में दोपहर 12.30 बजे तक 22 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।
हमारे जीत का बहुत भरोसा है क्योंकि डोर टू डोर प्रचार के दौरान मेरी मां और पिता के बारे में लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली : करण सिंह, नवोजत सिंह सिद्धु का बेटा
पंजाब और गोवा के चुनाव पर आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि बीजेपी का सफाया होगा, सब जगह से, ऐसा संकेत मिल रहा है।
Amit Shah bhi koi neta hai? Non-political aadmi hai, paise ka khel karta hai: Lalu Prasad Yadav on Amit Shah pic.twitter.com/MVAMqL2Bhk
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
गायक और बीजेपी नेता हंसराज हंस ने जालंधर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद हंसराज ने कहा कि बीजेपी-अकाली दल गठबंधन जीतेगी और प्रकाश सिंह बादल छठी बार राज्य के सीएम बनेंगे।
इस धर्मयुद्ध में सत्य की जीत होने वाली है। हम श्योर हैं कि सरकार कांग्रेस की ही बनेगी, यहां से कांग्रेस के झंडे में डंडा लगेगा: नवजोत सिंह सिद्धू
अमृतसर में कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू पत्नी नवजोत कौर के साथ डाला वोट।
गोवा में महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पिंक बूथ बनाया गया। चुनाव आयोग ने महिला मतदाताओं के जागरूकता अभियान के तहत पिंक पोलिंग बूथ बनाने की पहल की।
#GoaElection2017 : Women cast their votes at the pink booth in Margao. pic.twitter.com/chU2my3YcD
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
पंजाब में सुबह 11.30 बजे तक 14 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।
गोवा में सुबह 11 बजे तक 34 फीसदी वोट दर्ज की गई।
South Goa's polling percentage: 32%, North Goa's polling percentage 35%. Goa's overall turnout till 11 am: 34% #GoaElection2017
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
साउथ गोवा में 32 फीसदी तो नॉर्थ गोवा में 35 फीसदी वोटिंग।
30 साल बाद पंजाब में ब्लास्ट हुआ, केजरीवाल बाबर खालसा के साथ डिनर और ब्रेकफास्ट किया, इससे साफ है कि आईएसआई केजरीवाल का प्रायोजक बनी है : हरसिमरत कौर
पहले दो पार्टी थी, अब तीन हैं, काफी मतदाता डायवर्ट होंगे, लेकिन जो भी जीते वो पंजाब को अपनी पार्टी से पहले रखे : हरभजन सिंह, क्रिकेट
गोवा के मडगांव के बूथ संख्या-14 पर एक 75 वर्षिय बुजुर्ग महिला मतदाता ने अपना वोट डाला।
75- year old woman casts her vote at polling booth no.14 in Goa's Margao #GoaElection2017 pic.twitter.com/5cLXcGJO8h
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
पोलिंग बूथ पर क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ सेल्फी लेने की मची होड़।
जालंधर के बूथ संख्या-23 पर अपनी मां के साथ क्रिकेटर हरभजन सिंह ने वोट डाला।
Cricketer Harbhajan Singh along with his mother Avtar Kaur, waiting to cast his vote at polling booth no.23 in Jalandhar #PunjabPolls2017 pic.twitter.com/vOFn715HKu
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
अमरिंदर सिंह दल-बदलू नेता हैं, मुझे 70 साल का अनुभव है, मैंने पंजाब और भारत के लिए लड़ाई लड़ी है। यह तो छोटी सी लड़ाई है: प्रकाश सिंह बादल
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल लंबी में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गोवा में आरएसएस नेता सुभाष वेलिनगकर के अलग चुनाव लड़ने के सवाल पर श्रीपद नायक ने कहा कि बीजेपी को थोड़ा-सा फर्क पड़ेगा, चार हजार वोट से एक हजार वोट कम हो जाएंगे, लेकिन बीजेपी ही जीतेगी।
हम पिछली बार से भी ज्यादा बड़ी जीत दर्ज करेंगे। अमरिंदर सिर्फ ड्रामा करते हैं और AAP तीसरे नंबर है: सुखबीर सिंह बादल।
पंजाब में सुबह 10.30 बजे तक 12 फीसदी वोटिंग।
पंजाब में सुबह 9.30 बजे तक रिकॉर्ड 8 फीसदी मतदान हुआ ।
मजीठा के बूथ संख्या-35 पर ईवीएम खराब होने के कारण वोट नहीं कर पा रहे लोग, लगी लंबी कतारें।
People wait in queues as voting is yet to begin at booth no 35 in Majitha, due to error in EVM machine #PunjabPolls2017 pic.twitter.com/1LaYSA3yDZ
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
मोहाली के बूथ संख्या 126 पर आप नेता भगवंत मान ने वोट डाला।
पंजाब में कांग्रेस की सरकार आ रही है, आप है थोड़ा बहुत, अकाली दल बिल्कुल नहीं : परगट सिंह, कांग्रेस नेता।
गोवा में सुबह 9 बजे तक 15 फीसदी मतदान हुआ। #GoaPolls
नॉर्थ गोवा में अबतक 16 फीसदी तो साउथ गोवा में 14 फीसदी मतदान हुआ है। #GoaPolls
जालंधर के बूथ संख्या-66 पर कांग्रेस के उम्मीदवार परगट सिंह ने मतदान किया।
दक्षिणी गोवा के मडगांव में वरिष्ठ नागरिकों ने किया अपने मत का इस्तेमाल #GoaPolls
जालंधर में ईवीएम खराब होने की वजह से मतदाताओं की लगी लंबी कतारें।
गुरदासपुर(पंजाब): सुच्चा सिंह छोटेपुर ने किया मतदान।
जालंधर में ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से मतदान रुक गया है।
अमृतसर में बूथ नंबर 124-125 पर ईवीएम की खराबी की वजह से 40 मिनट देर से शुरू हुआ मतदान।
#PunjabPolls पठानकोट में मतदाता वोटिंग शुरू होने का कर रहे हैं इंतजार
विधानसभा प्रत्याशी स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे: #PunjabPolls
पीएम ने की गोवा और पंजाब में युवाओं से मतदान की अपील
गोवा में 7 बजे मतदान शुरू
efence Minister Manohar Parrikar stands in queue at polling booth in Panaji to cast his vote #GoaPolls pic.twitter.com/3FfjNpTfVG
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
#FLASH Assembly election polling for 40 seats in the state of Goa begins.
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
Urging people of Punjab & Goa to turnout in record numbers & vote in Assembly elections.I particularly urge my young friends to vote-PM Modi
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
मतदान में नई तकनीक का इस्तेमाल
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि गोवा की सभी 40 सीटों पर ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) का इस्तेमाल किया जाएगा। पंजाब में 117 में से केवल पांच सीटों पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें जालंधर पश्चिम, आत्मानगर, लुधियाना पूर्व, लुधियाना उत्तर और अमृतसर उत्तर विधानसभा सीट शामिल हैं।
नई प्रणाली अक्तूबर में कार्यान्वित हुई थी जब चुनाव नियमों में संशोधन किया गया था। पिछले साल पुडुचेरी की नेल्लीथोपे विधानसभा सीट के उपचुनाव में पायलट परियोजना के तौर पर पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया था।
सरकार ने लंबे समय से की जा रही मांग को स्वीकार करते हुए सशस्त्र बल कर्मियों सहित सरकारी सेवा में लगे मतदाताओं का कीमती समय बचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से डाक मतपत्र भेजने के लिए निर्वाचन नियमों में संशोधन किया था।
इसका मतलब है कि इस तरह के मतदाता इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से भेजे गए खाली डाक मतपत्र डाउनलोड कर अपनी पसंद के साथ उसे भरकर निर्वाचन अधिकारी के पास भेज सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा और गोपनीयता के कारणों से दोतरफा ई-ट्रांसमिशन को मंजूरी नहीं दी थी।