फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LIVE: jayalalitha's mortal will be kept at Rajaji Bhavan after her last rites

जयललिता को अश्रुपूर्ण विदाई: मरीना बीच पर राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

Tue, 06 Dec 2016 08:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
LIVE: jayalalitha's mortal will be kept at Rajaji Bhavan after her last rites
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता का सोमवार देर रात को निधन हो गया। वह छह बार मुख्यमंत्री रहीं। इसके बाद से तमिलनाडु सहित पूरे देश में शोक की लहर है। पढ़ें अपडेट्स...
विज्ञापन


> चेन्नई के मरीना बीच पर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को उनके राजनीतिक गुरु एमजी रामचंद्रन की समाधि के करीब पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया। 
विज्ञापन



> जयललिता की सहयोगी शशिकला ने किया अंतिम संस्कार
> जयललिता को दफनाने के विधि कर्म शुरू.. 

> केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद और तमिलनाडु के राज्यपाल सहित कई गणमान्य लोगों ने जयललिता को अंतिम प्रणाम किया। 

> मरीना बीच पर एमजीआर मेमोरियल में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के अंतिम संस्कार के विधि कर्म शुरू.. थोड़ी देर में दफनाया जाएगा। 

> मरीना बीच पर एमजीआर मेमोरियल पहुंचा जयललिता का पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में अम्मा को दफनाया जाएगा। 
> मरीना बीच पर पहुंचने वाला है अम्मा का पार्थिव शरीर, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त 

> थोड़ी देर में मरीना बीच पर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को दफनाया जाएगा। 
> अम्मा को मरीना बीच पर एमजीआर मेमोरियल के पास दफनाया जाएगा। मरीना बीच पर लाखों लोग का हुजूम।
> जयललिता का अंतिम सफर शुरू, पार्थिव शरीर को मरीना बीच ले जाया जा रहा है।

> जयललिता के पार्थिव शरीर को जलाया नहीं जाएगा बल्कि दफन किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर को एमजीआर के स्मारक के करीब दफनाया जाएगा।

> राहुल गांधी ने जयललिता को दी श्रद्धांजलि।

> जयललिता को श्रद्धांजलि देने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहुंचे।
 
> जयललिता के निधन के शोक में समर्थकों ने बाल कटवाए।


> प्रधानमंत्री ने जयललिता को दी श्रद्धांजलि।

> तमिलनाडु के नए सीएम से मिले प्रधानमंत्री।

> जयललिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रधानमंत्री। 

> महबूबा मुफ्ती ने जयललिता को दी श्रद्धांजलि।

> राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जयललिता को श्रद्धांजलि देने चेन्नई के लिए दोबारा निकलें।
 


> जयललिता को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री पहुंचे चेन्नई।
 

> जयललिता को श्रद्धांजलि देना जा रहे विमान में तकनीकी खराबी। दिल्ली लौटें।

> रजनीकांत ने जयललिता को दी श्रद्धांजलि।

> राष्ट्रपति ने कहा, जयललिता एक जुझारू नेता थीं।

> राष्ट्रपति ने कहा, जयललिता ने आखिरी समय तक लड़ाई लड़ी।

> जयललिता को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे।

> जयललिता को श्रद्धांजलि देने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पहुंचे।

> जयललिता के निधन पर लोकसभा और राज्यसभा आज स्थगित रहेगा।

> डीएमके लीडर एमके स्टालीन ने जयललिता को दी श्रद्धांजलि।

> जयललिता के निधन पर केंद्र सरकार ने एक दिन का शोक घोषित किया।

> राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी जयललिता को श्रद्धांजलि देने जाएंगे चेन्नई।

> जयललिता को श्रद्धांजलि देने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई जाएंगे।
 
> कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी श्रद्धांजलि देने जाएंगे चेन्नई।

> तमिलनाडु में कई प्राईवेट संस्थानों में छुट्टी ।

> जयललिता के पार्थिव शरीर को चेन्नई के राजाजी हॉल लाया गया।

> तमिलनाडु में सात दिन का राजकीय शोक घोषित

> जयललिता के सम्मान नें केरल सरकार ने मंगलवार को सार्वजनिक अवकााश घोषित किया। 
 


> मरीना बीच पर एमजीआर समाधि के पास शाम 4.30 बजे होगा अंतिम संस्कार।

> चेन्नई: मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया

> जयललिता का पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके निवास पोज गॉर्डन ले जाया गया
 



 

एमजीआर के पार्थिव शरीर पर खिंचाई थी तस्वीर

LIVE: jayalalitha's mortal will be kept at Rajaji Bhavan after her last rites
जयललिता

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के बाद सोमवार देर रात 2.30 बजे उनके पार्थिव शरीर को अपोलो अस्पताल से उनके आधिकारिक निवास 'पोज गार्डन' ले जाया गया। जहां उनके अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रम उनके निवास पर पूरे किए जाएंगे। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए चेन्नई के 'राजाजी भवन' में रखा जाएगा। चेन्नई  के  मरीना बीच पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

'राजाजी हॉल' वही जगह है जहां 1987 में एमजी रामाचंद्रन के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। उस वक्त रामाचंद्रन के दर्शन के लिए उन्हें राजाजी हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया गया था। वह किसी तरह राजाजी भवन में प्रवेश करने में सफल हुई थीं और इसके बाद उन्होंने एमजीआरे के पार्थिव शरीर के पास खड़े होकर एक तस्वीर खिंचवाई थी।

एमजीआर के देहांत के बाद पार्टी दो धड़े में बंट गई थी

LIVE: jayalalitha's mortal will be kept at Rajaji Bhavan after her last rites
21 Untold Facts about Jayalalithaa
एमजीआर के देहांत के बाद पार्टी दो धड़े में बंट गई थी। एक धड़ा जानकी रामाचंद्रन के समर्थन में था तो दूसरा जयललिता के। एमजीआर की पत्नी जानकी रामाचंद्रन ने 7 जनवरी 1988 को प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभाली। उनके पास 96 विधायकों का समर्थन था।

वह केवल 23 दिन तक मुख्यमंत्री रह पाईं। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष अनियमितता बरतते हुए जयललिता के खेमे के 6 विधायकों की सदस्यता समाप्त कर दी। जिसके कारण जानकी के लिए विश्वासमत हासिल करना आसान हो गया। लेकिन राजीव गांधी सरकार ने तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की घोषणा कर दी। इसके बाद पार्टी में जयललिता की पकड़ मजबूत हो गई। इसके बाद 1991 में वो पहली बार तमिलनाडू की मुख्यमंत्री बनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed