फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khan market is very costly market of naiton know about its rank in world

खान मार्केट देश का सबसे महंगा बाजार, जानें दुनिया में क्या है रैंक?

Thu, 16 Nov 2017 08:41 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 16 Nov 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
Khan market is very costly market of naiton know about its rank in world

दुनिया के सबसे महंगी रिटेल लोकेशन के मामले में दिल्ली का खान मार्केट 24वें पायदान पर आ गया है। पिछले साल के मुकाबले उसने चार पायदान की छलांग लगाई है। इसी के साथ भारत में दुकान किराए पर लेने के लिए खान मार्केट देश का सबसे महंगा क्षेत्र बना हुआ है। इस सूची में अमेरिका के न्यूयार्क का ‘अपर फिफ्थ एवेन्यू’ पहले स्थान पर कायम है। जबकि हांककांग का ‘कॉजवे बे’ दूसरे और ब्रिटेन में लंदन का ‘बांड स्ट्रीट’ तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन


कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, खान मार्केट में मासिक किराया पिछले एक साल से 1,250 रुपये प्रति वर्ग फीट पर स्थिर है। इसके बावजूद इसकी रैंकिंग में सुधार हुआ है। 2016 की रिपोर्ट में खान मार्केट दुनिया की महंगी रिटेल लोकशन की सूची में 28वें स्थान पर था।
विज्ञापन


पढ़ें: कनॉट प्लेस व खान मार्केट होंगे वाहन मुक्त जोन
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, खान मार्केट की रैंकिंग बढ़ने की वजह यह है कि दुनिया के कुछ प्रमुख बाजारों में किराए में कमी आई है। वार्षिक सर्वे में 66 देशों में 400 रिटेल लोकेशन का आंकलन किया गया है। जहां तक किराए में बढ़ोतरी की बात है तो नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में सालाना आधार पर किराया 11.8 फीसदी बढ़कर मासिक 950 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गया।


भारतीय बाजारों का प्रदर्शन बेहतर
एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारतीय बाजारों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। बाजारों के प्रदर्शन के मामले में खान मार्केट 11वें स्थान पर है। गुरुग्राम का ‘डीएलएफ गैलेरिया’ 19वें और मुंबई का ‘लिंकिंग रोड’ 20वें स्थान पर है। इन बाजारों में घरेलू व बाहरी ब्रांड की एक मजबूत उपस्थिति भी है।

शॉपिंग मॉल्स में किराये की दुकान का क्रेज बढ़ा
कुशमैन एंड वेकफील्ड के कंट्री हेड और प्रबंध निदेशक-भारत अंशुल जैन ने कहा, ‘भारत का खुदरा क्षेत्र में सतर्कता का रुख बना हुआ है। हालांकि, देश के कुछ प्रमुख बाजारों व शॉपिंग केंद्रों में किराये पर दुकान लेने की गतिविधियों में कुछ तेजी देखने को मिली है।’ उन्होंने यह भी कहा फास्ट फूड व पेय पदार्थों, कपड़ों और लाइफस्टाइल ब्रांड की दुकान खोलने के लिए किराये पर दुकान लेने की प्रवृति बेहद छोटे बाजारों में भी देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed