{"_id":"584e3a0a4f1c1ba06f6496bb","slug":"khan-aristocrat-explanations-met-raj-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी माहिरा नहीं करेंगी 'रईस' का प्रचार: शाहरुख","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी माहिरा नहीं करेंगी 'रईस' का प्रचार: शाहरुख
एजेंसी/ मुंबई
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान ने रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। ठाकरे के मुताबिक, शाहरुख ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म रईस का प्रचार पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान द्वारा किए जाने की बात गलत है।
दोनों की मुलाकात देर शाम हुई। रईस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान ने भूमिका निभाई हैं। यह फिल्म अगले माह रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि मनसे बॉलीवुड की फिल्में में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने के खिलाफ रही है। उसका कहना है कि पड़ोसी देश हमारे यहां आतंकी हमला करवाता है और हम उसके लोगों को काम देते हैं।
इससे पहले अक्तूबर में मनसे ने फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज को लेकर व्यापक हंगामा किया था। उस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवद खान ने काम किया था। इससे पहले शाहरुख को वर्ष 2010 में अपनी फिल्म ‘माइ नेम इज खान’ की रिलीज में दिक्कतें आई थीं। शिवसेना ने उस फिल्म का विरोध किया था।