{"_id":"59fae9b44f1c1bca678b8a85","slug":"kerala-six-more-youngsters-from-kannur-have-joined-isis-in-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठन IS में शामिल हुए केरल के 6 और युवक, सीरिया में ली शरण: पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकी संगठन IS में शामिल हुए केरल के 6 और युवक, सीरिया में ली शरण: पुलिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 02 Nov 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
केरल पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कन्नूर जिले के 6 युवक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल हो गए हैं। पुलिस ने दावा किया कि सभी युवक कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
Kerala Police confirms that 6 more youngsters from Kannur have joined ISIS in Syria, says these people were active workers of PFI in Kerala.
— ANI (@ANI) November 2, 2017विज्ञापन
इससे पहले कल 25 अक्टूबर को पुलिस ने तीन संदिग्धों को जिनमें अब्दुल रज्जाक, मिदीलाज और एमवी राशिद नाम को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पढ़ें- केरल में बोले योगी- ‘जिहादी आतंकवाद’ को बढ़ावा देती है राज्य सरकार
नौजवानों के पकड़े जाने के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ रही हैं, क्योंकि उनका मानना है कि भारत से लापता होने के बाद आईएस में शामिल हुए ये नौजवान देश के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। पुलिस की माने तो ये स्लीपर सेल की भूमिका अदा कर सकते हैं और देश में बड़ा आतंकी हमला भी कर सकते हैं।
काउंटर-टेररिज्म अधिकारियों की मानें तो ये आतंकी, भारत से साल 2014 में व्यक्तिगत और समूहों में इराक, सीरिया और अफगानिस्तान गए थे।