फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kashmiri separatists plan a week-long protests for militant Burhan Wani’s death

अलगाववादी बुरहान वानी की पुण्यतिथि पर मनाएंगे मातम, 1 हफ्ते से ज्यादा करेंगे विरोध प्रदर्शन

Wed, 05 Jul 2017 11:01 AM IST
amarujala.com- presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- presented by: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 05 Jul 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri separatists plan a week-long protests for militant Burhan Wani’s death
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी - फोटो : self

कश्मीर घाटी में अलगाववादी नेतृत्व ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मौत की पहली पुण्यतिथि को लेकर एक सप्ताह से ज्यादा विरोध प्रदर्शन जताने की योजना बनाई है। इसके लिए उन्होंने घाटी के लोगों का आह्वान किया है। बता दें कि बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी चारों तरफ अशांति का माहौल फैल गया था। 

विज्ञापन


इस दौरान अलगाववादियों ने 8 जुलाई को पूरी तरह से बंदी कराने के लिए कहा है। पिछले साल जिस दिन आतंकवादी नेत बुरहान मारा गया था उसी दिन 13 जुलाई, 1931 में श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह के शासनकाल के विरोध में 22 कश्मीरी मारे गए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि बुरहान की मौत के बाद लंबे समय तक सुरक्षा बलों और अलगाववादियों के बीच संघर्ष चला था, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने अपनी गंवाई थी। विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने में अलगाववादी कट्टरपंथी सईद अली शाह गिलानी, उदारवादी मीरवाईज उमर फारूक और जेकेएलएफ नेता यासीन मलिक आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोधक नेतृत्व ने लोगों से 9 जुलाई को मारे गए आतंकवादी नेताओं के घरों पर जाने का आग्रह किया है। कश्मीरियों सहित  विदेशों में रहने वालों को 11 जुलाई को एक सोशल मीडिया अभियान माउंट करने को भी कहा गया है। इस दौरान 10 दिन के लिए कश्मीर के शिक्षण संस्थान बंद किए गए हैं। बता दें कि बुरहान बीती आठ जुलाई को सुरक्षा बलों के एनकाउंटर में मारा गया था। बीते साल सरकार ने स्कूलों में एक जुलाई से 17 जुलाई तक गर्मी का अवकाश घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed