फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   junaid father asks to pm why will he break his silence on lynching of muslims

जुनैद के पिता का PM से सवाल- मुस्लिमों के प्रति इतना गुस्सा क्यों?

Mon, 26 Jun 2017 12:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 26 Jun 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
junaid father asks to pm why will he break his silence on lynching of muslims

दिल्ली-मथुरा शटल ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद में 15 साल के जुनैद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन 15 साल के जुनैद के पिता ने बेटे की मौत पर अपना दर्द बयां किया। 

विज्ञापन


जुनैद के पिता जलालुद्दीन खान ने अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में कहा कि देश में एक समुदाय को लेकर इतना रोष क्यों हैं? क्या मेरा बेटा भारतीय नहीं था? प्रधानमंत्री मोदी मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे? मैंने अपना बेटा खोया है, क्योंकि लोगों में मुस्लिमों को लेकर नफरत बढ़ती जा रही है। ये मेरे 'मन की बात' है जो मैं चाहता हूं की मोदी साहब तक पहुंचे। वह मेरे भी प्रधानमंत्री है। 
विज्ञापन


अपने इंटरव्यू में जलालुद्दीन ने कहा, 'मैंने प्रधनमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना लेकिन उसमें कहीं भी इस घटना का जिक्र नहीं था। एक शब्द भी नहीं था...हमें उम्मीद थी कि वह कुछ तो कहेंगे। मुझे लगा था कि वह अपने कार्यक्रम में इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करेंगे। जिससे मेरा और हमारे समुदाय के लोगों का साहस बढ़ाता। इस वक्त हम काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मेरे एक बेटे की मौत हो चुकी है, मैं चाहता हूं कि मोदी जी इस बात का आश्वासन दें कि मेरे दूसरे बेटे के साथ ऐसा कुछ नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed