{"_id":"58bdd4a94f1c1bd71adc4397","slug":"jayalalitha-was-in-full-conscious-one-day-before-her-heart-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गलत दवा देने से नहीं हुई जयललिता की मौत, सार्वजनिक हुई मेडिकल रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गलत दवा देने से नहीं हुई जयललिता की मौत, सार्वजनिक हुई मेडिकल रिपोर्ट
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
21 Untold Facts about Jayalalithaa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता दिल का दौरा पड़ने से एक दिन पहले पूरी तरह से होश में थी। लेकिन दिल का बड़ा दौरा पड़ने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई और आखिरकार उनकी मौत हो गई। उनका इलाज करने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। तमिलनाडु सरकार को सौंपी गई यह रिपोर्ट सोमवार को ही जारी की गई है।
एम्स के पल्मोनोलोजी विभाग के प्रोफेसर जीसी खिलनानी व तीन अन्य डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ‘वह पूरी तरह होश में थीं। वह 20 मिनट तक कुर्सी पर बैठ सकती थीं। हालांकि मांसपेशियों की कमजोरी के चलते उनका खड़े हो पाना संभव नहीं था।
इस रिपोर्ट में उक्त डॉक्टरों की तीन दिसंबर को अपोलो में दी गई सेवा का विस्तार से जिक्र है। यह टीम उसी दिन दिल्ली लौट आई थी। इसके बाद चिकित्सा दल पांच दिसंबर को चेन्नई पहुंचा था, जो उनका चौथा और आखिरी अपोलो दौरा था।
विज्ञापन
एम्स के उप निदेशक (प्रशासन) वी. श्रीनिवास ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव डॉ. जे. राधाकृष्णन को यह रिपोर्ट सौंपी है। इस बीच, तमिलनाडु सरकार ने अपोलो अस्पताल की उस रिपोर्ट को भी सोमवार को जारी किया जिसमें जयललिता की मौत के कारण बताए गए हैं। इसके मुताबिक, जया की मौत वेंट्रिकुलर फिब्रिलेशन, इंफेक्टेड एंडोकार्डिटिस और रिसपाइट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम के कारण हुई।

तमिलनाडू सरकार किया साफ, गलत दवा देने से नहीं हुई जयललिता की मौत
गौरतलब है कि जयललिता का 6 दिसंबर 2016 को करीब चार महीने की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उन्हें 22 सिंतबर को बुखार और डिहाइड्रेशन के कारण निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
बता दें कि यह रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के समर्थकों की इन मांगों के बीच सामने आई है कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि जयललिता के मौत में कोई साजिश तो नहीं हुई है। दोनों रिपोर्ट के आधार पर तमिलनाडू सरकार ने भी साफ कर दिया कि जयललिता की मौत गलत दवा देने के कारण नहीं हुई।