{"_id":"59b36cb34f1c1bec7f8b544c","slug":"japanese-pm-shinzo-abe-will-be-pm-modi-next-guest-in-gandhinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनपिंग के बाद शिंजो अबे होंगे गांधीनगर में पीएम मोदी के अगले मेहमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जिनपिंग के बाद शिंजो अबे होंगे गांधीनगर में पीएम मोदी के अगले मेहमान
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और शिंजो अबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे 14 सितंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिंजो अबे से दिल्ली के बजाय गांधीनगर में मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक, पीएम मोदी गुजरात के गांधीनगर में शिंजो अबे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
अगर ऐसा होता है तो, यह दूसरा मौका होगा जब पीएम मोदी किसी विदेशी नेता के साथ गांधीनगर में मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग से सितंबर 2014 में मुलाकात की थी। जिस वक्त चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग गांधीनगर आए थे, उस समय चुमार विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच लगभग ढाई महीने तक चले डोकलाम विवाद के सुलझने के बाद यह पहला मौका है जब कोई विदेशी राजनेता भारत के दौरे पर आ रहा है। गौरतबल है कि डोकलाम विवाद के दौरान जापान ने भारत का सपोर्ट किया था। जिसके बाद चीन ने उसे मामले को बिना समझे कुछ भी न कहने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
पढ़ें: जापान के साथ मिलकर हथियार बनाएगा भारत, चीन हुआ बेचैन
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अबे और पीएम मोदी की बातचीत की शुरुआत मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट की भूमि पूजन के साथ होगी। यह रेल प्रोजेक्ट को बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के नाम के नाम से चर्चित है, जिसकी कुल लगात 98,000 करोड़ रुपये हैं।
भूमि पूजन साबरमती रेलवे स्टेशन के नजदीक किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल जब पीएम मोदी जापान यात्रा पर गए थे, तो उन्होंने शिंजो अाबे के साथ बुलेट ट्रेन में यात्रा की थी। इससे पहले 2014 जापान यात्रा के दौरान शिंजो अाबे खुद पीएम मोदी को रिसीव करने टोक्यो पहुंचते थे।