फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO will lunch south asia setellite today

इसरो आज करेगा साउथ एशिया सेटेलाइट का लांच, ये हैं 5 खास बातें

Fri, 05 May 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Fri, 05 May 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
ISRO will lunch south asia setellite today
इसरो

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो आज शाम 4 बजकर 57 मिनट पर साउथ एशिया सेटेलाइट लांच करेगा। ये प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया जाएगा। इस उपग्रह को इसरो का रॉकेट जीएसएलवी एफ-09 से लांच किया जाएगा।

विज्ञापन


भारत की ओर से उसके दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के लिए उपहार माना जा रहा है। इस उपग्रह का निर्माण इसरो ने किया है। यह एक संचार उपग्रह है और इसके लिए भारत किसी भी देश से कोई शुल्क नहीं लेगा। इस उपग्रह को करीब 235 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। जबकि इस प्रोजेक्ट का कॉस्ट 450 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


साउथ एशिया सेटेलाइट की 5 खास बातेंः-

-इस सैटेलाइट के प्रक्षेपण से सार्क देशों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

-इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया क्षेत्र के देशों को संचार और आपदा सहयोग मुहैया कराना है

-सार्क देशों में पाकिस्तान को छोड़ बाकी सभी देशों को इस उपग्रह का फायदा मिलेगा।

- इस उपग्रह से देशों के बीच हॉट लाइन की सुविधा दी जा सकेगी और टेली मेडिसिन सुविधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

-इस उपग्रह से सभी सहयोगी देश अपने-अपने टीवी कार्यक्रमों का प्रसारण कर सकेंगे। किसी भी आपदा के दौरान उनकी संचार सुविधाएं बेहतर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed