{"_id":"580c31324f1c1b453d70484a","slug":"isi-must-act-against-all-terror-groups-or-we-will-act-alone-us-warns-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"'..तो पाकिस्तान में घुस आतंकियों को अकेले मारेगा अमेरिका'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'..तो पाकिस्तान में घुस आतंकियों को अकेले मारेगा अमेरिका'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Oct 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर अमेरिका ने पाक को कड़ी फटकार लगाई है। आतंकवाद की फंडिंग पर नजर रखने वाले विभाग के कार्यवाहक अंडर सेक्रेटरी ऐडम जुबिन ने कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
अमेरिका ने पाक को चेताया है कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनके नेटवर्क को तबाह करने में किसी तरह का संकोच नहीं करेगा। इसके लिए अमेरिका अकेले कार्रवाई करेगा।
ऐडम ने कहा, 'समस्या यह है कि पाकिस्तान सरकार के अंदर मौजूद कुछ ताकतें, खास तौर पर आईएसआई, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते।' हालांकि जुबनि ने यह भी कहा कि आतंकरोधी अभियान में पाकिस्तान अमेरिका का महत्वपूर्ण साझीदार है।
विज्ञापन
जुबिन ने कहा, 'निश्चित तौर पर पाकिस्तानी खुद भी स्कूलों, बाजारों और मस्जिदों में हुए खूंखार आतंकी हमलों से पीड़ित हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण हमले अब भी जारी हैं। इस तरह के हिंसक हमलों के चलते पाकिस्तान को पीछे रहना पड़ा है।'
गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार यह दावे करता रहा है कि उसकी धरती पर सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ उसने कड़ी कार्रवाई की है, लेकिन अमेरिका की इस फटकार से उसके दावों की पोल खुलती है।