{"_id":"58c8ab4a4f1c1b6b3732ad35","slug":"indians-lack-of-toilet-hygiene-delays-long-haul-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया में खराब हुआ टॉयलेट, 17 घंटे तक यात्रियों को करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया में खराब हुआ टॉयलेट, 17 घंटे तक यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Wed, 15 Mar 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
सार्वजनिक शौचालय में गंदगी और फ्लश सिस्टम काम न करने की समस्या से लोगों को आए दिन दो चार होना पड़ता है, लेकिन जब यही परेशानी हवाई जहाज के शौचालयों में लंबी दूरी की उड़ान भरने के बाद हो तो इंसान की बेबसी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसी ही एक घटना शनिवार को दिल्ली-शिकागो एयर इंडिया (एआई) फ्लाइट में हुई। फ्लाइट में टॉयलेट खराब होने की वजह से सात शिशुओं सहित 340 यात्रियों को 17 घंटे लंबी फ्लाइट के उतरने तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
हालांकि इस घटना से यात्रियों द्वारा खासकर भारतीयों के बड़े पैमाने पर शौचालय का सही से इस्तेमाल न करने का मामला भी सामने लाया है, जिसका खामियाजा कई वर्षों से एयर इंडिया भुगत रही है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, फ्लाइट में टॉयलेट खराब होने का जिक्र करते हुए एआई के केबिन क्रू मेंबर ने यात्रियों की गैर जिम्मेदारी को कारण बताया है। क्रू मेंबर ने कहा यात्री अक्सर शौचालय का सही से इस्तेमाल नहीं करते और वे कॉमोड में बोतलें किसी चीज का टुकड़ा या ऐसी वस्तुएं डाल देते हैं जिसकी वजह से शौचालय बंद हो जाता है।
एआई के अधिकारी ने कहा कि दुनिया भर की एयरलाइंस में शौचालय भरा होने की समस्याएं आती हैं, लेकिन भारतीय जहाजों में यह हद से ज्यादा होता है।