फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian army will ready for all short and intense war in two year

अगले दो सालों में हर युद्ध के लिए तैयार होगी इंडियन आर्मी, होने वाले है हथियारों के बड़े सौदे

Sat, 22 Jul 2017 11:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 22 Jul 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
indian army will ready for all short and intense war in two year

15 लाख सैनिकों से भरी भारतीय सेना को किसी बड़ी जंग के लिए पूरी तरह से तैयार होने में अभी दो साल का वक्त और लगेगा। सूत्रों के मुताबिक छोटे और गंभीर युद्ध के लिए अगले 10 महीनों में भारत 23,700 करोड़ रुपये के हथियारों का सौदा करने वाला है। 

विज्ञापन


हालांकि इसका यह मतलब बिलकुल भी नहीं है कि भारत किसी भी जंग के लिए तैयार नहीं है। भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स किसी भी जंग को लड़ने के लिए तैयार हैं। भारतीय सेना 778 किमी में फैली लाइन ऑफ कंट्रोल और 4,057 किमी की लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर बड़े ऑपरेशन से निपटने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


गौरलतब है कि भारत और चीन के बीच 4,057 किमी की सीमा मौजूद है। दोनों देशों के बीच सिक्किम-भूटान-तिब्बत सीमा पर विवाद चल रहा है। सीमा पर विवाद के बाद से ही चीनी मीडिया भारत को युद्ध की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीएजी (कैग) ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें बताया गया कि जंग की स्थिति में भारत के पास लगातार 10 दिन लड़ने के लिए भी पर्याप्त हथियार और गोला बारूद नहीं हैं। भारतीय सेना की ये कमजोरी दुश्मनों के हौसलें बढ़ा सकती है। सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय सेना के पुराने आर्मोमेंट रिकॉर्ड के बारे में बताते हुए उसकी बड़ी कमजोरी को पेश किया।


सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक आर्मी हेडक्वॉर्टर ने 2009 से 2013 के बीच खरीदारी के जिन मामलों की शुरुआत की, उनमें अधिकतर जनवरी 2017 तक पेंडिंग थे। 2013 से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड की ओर से सप्लाई किए जाने वाले गोला-बारूद की गुणवत्ता और मात्रा में कमी पर भी जोर दिया, लेकिन सोचने वाली बात ये है कि इतनी बड़ी लापरवाही पर सेना का कोई ध्यान नहीं गया। वहीं, प्रोडक्शन टारगेट में भी कोई खास तरक्की देखने को नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed