{"_id":"58bc62114f1c1b2856e7e748","slug":"indian-ambesador-to-us-navtej-sarna-conveyed-deep-concerns-to-us-government-on-recent-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार हमलों के बाद भारतीय राजदूत अमेरिकी सरकार से मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लगातार हमलों के बाद भारतीय राजदूत अमेरिकी सरकार से मिले
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
नवतेज सरना
अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना ने अमेरिकी सरकार के सामने भारतीय नागरिकों पर हो रहे जानलेवा हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की है। इस बाबत मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार की तरफ से उन्हें ऐसे हमलों पर लगाम लगाने का पूरा आश्वासन दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक हुए हमलों की तेजी से जांच की जा रही हैं और पीड़ित लोगों को इंसाफ मिलेगा।
संबंधित जांच एजेंसियों की बात करते हुए सरना ने कहा कि अमेरिका में भारतीय की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा करने के लिए इस तरह के मामलों को रोकना जरूरी है। साथ ही इन मामलों में अपराधियों को सजा भी मिलनी चाहिए।
गौरतलब है कि अमेरिका में पिछले 10 दिनों में 4 भारतीय मूल के लोगों पर जानलेवा हमले हो चुके हैं, जिसमें दो की निर्मम हत्या हुई है। अमेरिका में हाल के दिनों में हेट क्राइम की घटनाएं काफी बढ़ी हैं और ऐसे में भारतीय पर हो रहे लगातार हमले चिंता का बड़ा सबब बन गया है।