{"_id":"58ec0ffd4f1c1b9c36cf5f48","slug":"india-will-not-release-pakistani-prisoners-after-jadhav-s-sentencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाधव को सजा-ए-मौत के बाद अब पाक कैदियों को रिहा नहीं करेगा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जाधव को सजा-ए-मौत के बाद अब पाक कैदियों को रिहा नहीं करेगा भारत
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की अदालत में मौत की सजा सुनाए जाने के फैसले के बाद भारत ने फैसला किया है कि अब वह पाकिस्तान के कैदियों को रिहा नहीं करेगा। भारतीय जेलों में बंद लगभग एक दर्जन पाकिस्तानी कैदियों को बुधवार को रिहा किया जाना था।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने बताया कि सरकार महसूस करती है कि पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करने का यह सही वक्त नहीं है। भारत और पाकिस्तान की जेलों में बंद एक-दूसरे देशों के नागरिकों की सजा पूरी होने के बाद उन्हें रिहा करना दोनों देशों के नीतिगत फैसले का हिस्सा है।
विज्ञापन
जाधव को मौत की सजा सुनाने के फैसले की पुष्टि के बाद गुस्साए भारत ने कहा कि पाकिस्तान यदि कानून और न्याय के बुनियादी नियमों को ताक पर रखकर मौत की सजा बरकरार रखता है तो वह इसे पूर्व नियोजित हत्या करार देगा।
विज्ञापन