फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india's only volcano activ again, spewing smoke and lava

फिर जाग उठा भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी, उगल रहा लाल गर्म लावा

Sun, 19 Feb 2017 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Feb 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
india's only volcano activ again, spewing smoke and lava
सक्रिय ज्वालामुखी - फोटो : file photo

अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर मौजूद भारत का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी फिर से जाग गया है। इससे लावा और राख निकलने लगी है। ज्वालामुखी के फिर से सक्रिय होने की वजह से वैज्ञानिक चिंतित हैं।

विज्ञापन


गोवा में स्थित नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओसनग्राफी (NIO) के वैज्ञानिकों के मुताबिक बैरन द्वीप पर मौजूद ये ज्वालामुखी 150 सालों से निष्क्रिय रहने के बाद 1991 में सक्रिय हो गया था। उसके बाद ये रह-रह कर सक्रिय हो रहा है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एनआईए टीम की अगुवाई कर रहे अभय मधोलकर ने बताया कि ज्वालामुखी से हर पांच से दस मिनट में विस्फोट हो रहा है। टीम अंडमान बेसिन से उसके सैम्पल इकट्ठे कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालामुखी से निकली राख के लिए गए सैम्पल

india's only volcano activ again, spewing smoke and lava
सक्रिय ज्वालामुखी - फोटो : file photo

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दिनभर ज्वालामुखी से सिर्फ राख निकल रही थी, लेकिन शाम होते-होते उससे लाल गर्म लावा निकलने लगा। इसके बाद बी.नागेंद्रनाथ और उनकी टीम ने फिर ज्वालामुखी का फिर मुआयना किया।

उन्होंने भी पाया कि ज्वालामुखी में रह-रहकर विस्फोट हो रहे हैं और उससे लावा और राख निकल रही है। कांउसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) और एनआईओ के शोधकर्ताओं ने पिछले महीने भी ज्वालामुखी से निकली राख के सैम्पल लिए थे। ज्वालामुखी पोर्ट-ब्लेयर से 140 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।

बैरन द्वीप दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। बैरन का मतलब बंजर होता है, यहां कोई आबादी नहीं है और जंगल भी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed