{"_id":"57ecf3ad4f1c1bdc76573a59","slug":"india-may-be-canceled-air-connection-with-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से हवाई संबंध तोड़ सकता है भारत, पीएमओ ने मांगी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान से हवाई संबंध तोड़ सकता है भारत, पीएमओ ने मांगी जानकारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Sep 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pak airlines
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत अब उस पर एक और तरीके से नकेल कसने की तैयारी में है। पूरी संभावना है कि भारत पाकिस्तान के साथ अपने हवाई संबंध भी तोड़ सकता है।
विज्ञापन
इकॉनोमिक टाइम्स में छपी खबर के अनुसार एविएशन मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है कि पीएमओ ने हमसे दोनों देशों के बीच उड्डयन समझौतों और हमारे एयर स्पेश से गुजरने वाले पाकिस्तानी विमानों के संबंध में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
संभावना है कि इस संबंध में प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच उड़ान परिचालन संबंधी जानकारी तलब की हो। अधिकारी के अनुसार ये जानकारियां तीन दिन पहले मांगी गई थी। जो हमारी ओर से उपलब्ध करा दी गई हैं। अंतिम निर्णय पीएमओ की ओर से ही लिया जाएगा। वहीं इस संबंध में पूछने पर पीएमओ ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
बता दें कि उड़ी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान पर नकेल कसता जा रहा है। इसी कड़ी में सिंधु समझौते को रद्द करने की बात कही जा रही है तो पाकिस्तान को दिया गया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा भी वापिस लिया जा सकता है। दोनों ही मामलों में सरकार जल्द ही कोई निर्णय ले सकती है।