फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is trying hard to speed up its infrastructure projects commitments in Myanmar

म्यांमार प्रोजेक्ट की रेस में चीन से पिछड़ा भारत

Tue, 13 Jun 2017 07:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 13 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
India is trying hard to speed up its infrastructure projects commitments in Myanmar
सांकेतिक चित्र

म्‍यांमार में कई प्रोजेक्‍ट ऐसे हैं जिनकी डेडलाइन बीत चुकी है लेकिन भारत ने अभी तक इन्‍हें पूरा नहीं किया है। चीन, म्‍यांमार में बड़ी तेजी से अपने प्रोजेक्‍ट पूरे करने में जुटा हुआ है। ऐसे में भारत ने म्‍यांमार में अपनी बुनियादी ढांचा को गति देने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। भारत ने म्यांमार को 1.75 बिलियन डॉलर से ज्यादा का अनुदान और क्रेडिट दिया है। 

विज्ञापन


म्यांमार में भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत ने सित्‍तवे पावर के लिए इमारत और पेलेट्टवा में इनलैंड वाटर टर्मिनल का निर्माण पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा, 'पेलेट्टवा में एक सड़क है जिसे जोरिनपूई तक बनाया जाएगा। जोरिनपूई मिजोरम की सीमा के किनारे है। हमने इसके लिए अंतिम चरण के लिए अनुबंध किया है।
विज्ञापन


इस परिवहन गलियारे का निर्माण जब पूरा हो जाएगा तो इसमें रखिना और चेन जैसे राज्यों में आर्थिक परिदृश्य को बदलने की क्षमता है, जिससे होकर यह गुजरेगा। इस प्रोजेक्‍ट के अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है। 109 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 1600 करोड़ रुपये का अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत त्रिपक्षीय राजमार्ग का भी निर्माण कर रहा है, जो मूल रूप से 2014 के लिए लक्षित था। लेकिन अब यह 2020 तक ही पूरा हो पाएगा। मिसरी ने कहा कि इस प्रोजेक्‍ट पर काम चल रहा है। हम तमु-कलय रोड पर 69 पुलों की मरम्मत कर रहे हैं।  


इस मामले में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आइजोल, मिजोरम में भारत-म्यांमार सीमावर्ती राज्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्‍ट में विकास की गति को तेज करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 

गौरतलब हो कि हाल ही में भारत-म्यांमार के संबंधों को ध्यान में रखते हुए विदेश सचिव एस जयशंकर 27 मई को म्यांमार की राजधानी नैपीदा गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed