{"_id":"587bffcf4f1c1b233aefdfba","slug":"india-is-incomplete-without-pakistan-s-sindh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के सिंध बिना 'अधूरा' है भारत: आडवाणी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान के सिंध बिना 'अधूरा' है भारत: आडवाणी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Jan 2017 04:33 AM IST
विज्ञापन
आडवाणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी महसूस करते हैं कि सिंध के बिना भारत ‘अधूरा’ लगता है। प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात पर खेद प्रकट किया कि कराची भारत का हिस्सा नहीं है और सिंध के बिना भारत अधूरा लगता है।
विज्ञापन
आडवाणी का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ था। उन्होंने कहा कि कभी-कभी वह महसूस करते हैं कि कराची और सिंध अब भारत का हिस्सा नहीं रहे। वह बचपन के दिनों में सिंध में आरएसएस में काफी सक्रिय थे। आडवाणी ने कहा कि उनका मानना है कि सिंध के बिना भारत अधूरा है।
विज्ञापन