फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has not change its policy towards China control tibbet region

भारत की दो टूक, चीन के कब्जे वाले तिब्बत पर नहीं बदली है अपनी पॉलिसी

Fri, 14 Apr 2017 05:28 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Fri, 14 Apr 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
India has not change its policy towards China control tibbet region

भारत ने शुक्रवार को साफ किया कि चीन के कब्जे वाले तिब्बत पर उसकी पॉलिसी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। भारत की यह प्रतिक्रिया उस बात पर आई है, जिसमें कहा गया कि चीन दलाई लामा के अरुणाचल दौरे से नाखुश है और इसका सीमा विवाद पर नकरात्मक प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन


चीन ने आरोप लगाया कि भारत ने तिब्बत मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता का उल्लंघन किया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि बीजिंग अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की सुरक्षा के लिए ‘आगे कदम’ उठाएगा।
विज्ञापन


चीन ने दलाई लामा और अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य की सीमा चीन नहीं सिर्फ तिब्बत के साथ जुड़ी है। दलाई लामा की 4 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा के बाद से चीन ने अब तक का सबसे कड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी अखबार ने किया था ये दावा

India has not change its policy towards China control tibbet region

चीन के एक अखबार ने दावा किया था कि भारत के शासन से अरुणाचल के लोग खुश नहीं हैं। प्रदेश के निवासी फिर से चीन में वापस लौटना चाहते हैं। चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली ने कहा था कि दलाई लामा के दौरे से वहां के लोग खुश नहीं है और इसे वहां के स्थानीय निवासियों ने भारत की तरफ से किया गया एक धोखा करार किया है। 

उत्तराधिकारी का फैसला अनुयायी करेंगे 

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने कहा है कि उनके उत्तराधिकार का फैसला उनके अनुयायी करेंगे। उन्होंने कहा कि चीन को इसका हक नहीं है और चीन के इस प्रयास की उन्होंने कड़ी आलोचना की। बौद्ध धर्म गुरु ने शनिवार को यहां एक जनसभा में उनकी यात्रा को लेकर झूठी सूचना फैलाने के लिए चीन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीजिंग के लिए उनकी आध्यात्मिक यात्रा को राजनीतिक रंग देना सामान्य बात है। दलाई लामा के अरुणाचल दौरे को लेकर चीन अपनी नाराजगी जताता रहा है।

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने कहा कि चीन के लोगों को उनके (दलाई लामा) बारे में गलत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उन्हें ऐसा उस वक्त महसूस हुआ जब वह अन्य देशों में चीनी नागरिकों से मिले।

जब उनसे पूछा गया कि उनके तवांग, जिसे चीन अपना बताता है, के दौरे से भारत-चीन के रिश्तों पर असर पड़ेगा। इस पर उन्होंने कहा कि हमें इंतजार करना चाहिए। चीन के लिए मेरी आध्यात्मिक यात्रा को राजनीतिक रंग देना बेहद आम बात है। मेरी इच्छा है कि चीनी अधिकारी भी इस यात्रा में मेरे साथ होते और देखते कि क्या मैंने उनके खिलाफ कुछ भी बोला है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed