{"_id":"5965ba0a4f1c1bfd4d8b4a0e","slug":"in-aadhar-matter-sc-decided-to-constitute-a-five-judge-bench","type":"story","status":"publish","title_hn":" आधार कार्ड मामले में SC ने किया 5 जजों की बेंच का गठन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आधार कार्ड मामले में SC ने किया 5 जजों की बेंच का गठन
amarujala.com- written by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
aadhar
आधार कार्ड मामले में 5 जजों की बेंच गठन करने का फैसला किया गया जिससे गोपनीयता के अधिकार पर सुनवाई हो सके। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में आधार कार्ड की वैधता पर केस चल रहा है। सरकार ने आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया था। जिसके बाद से यह मामला पिछले दो साल से सुप्रीम कोर्ट के पास है। अब पांच जजों की बेंच इस पर 18 जुलाई से शुरू होगी और दो दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने बुधवार को कहा कि पांच न्यायाधीशों की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।Aadhar matter: SC decided to constitute a five-judge bench to hear whether there is a right to privacy or not.
— ANI (@ANI_news) July 12, 2017
विज्ञापन
आपको बता दें कि बैंक खातों के साथ आधार कार्ड अनिवार्य किया गया था। बैंक खाता खोलने के लिए आधार कार्ड जरूरी किया गया था। वहीं पेन कार्ड के साथ भी आधार कार्ड को जोड़ने का काम जारी है। कई राज्यों में लोगों के मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन