{"_id":"592590514f1c1ba716536245","slug":"i-t-department-unearths-400-benami-deals","type":"story","status":"publish","title_hn":" IT विभाग ने 400 बेनामी डील का किया भंडाफोड़, जब्त की 600 करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
IT विभाग ने 400 बेनामी डील का किया भंडाफोड़, जब्त की 600 करोड़ की संपत्ति
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Wed, 24 May 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
आयकर विभाग (आईटी) ने बेनामी डील के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। आईटी विभाग ने करीब 240 मामलों में कार्रवाई करते हुए 400 से ज्यादा बेनामी ट्रांजेक्शन का पता लगाया और 600 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की।
विज्ञापन
नए बेनामी कानून को लागू करने के लिए सक्रिय आईटी विभाग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। जमीनी स्तर पर परिणाम दिखें और बेनामी कानून को लागू करने में कोई चूक न हो इसके लिए विभाग ने पिछले हफ्ते पूरे भारत में 24 बेनामी निषेध इकाइयों (बीपीयू) बनाई हैं ।
विज्ञापन
विभाग संशोधित बेनामी कानून (2016) के तहत पिछले साल से कार्रवाई कर रहा है। इस कानून में अधिकतम सात साल जेल की सजा और जुर्माना भी है।
आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, 'इन्कम टैक्स डायरेक्टोरेट्स ने 23 मई 2017 तक 400 से अधिक बेनामी ट्रांजेक्शन की पहचान की है। इसमें बैंक खातों में जमा पैसा, प्लॉट, फ्लैट और ज्वैलरी भी शामिल हैं।'
विज्ञापन