{"_id":"58ef3e644f1c1b6137cf874b","slug":"gujarat-riots-supreme-court-relieves-sit-chief-rk-raghavan-from-duty-on-health-grounds","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुजरात दंगा मामलाः SC ने SIT चीफ आरके राघवन को किया कार्यमुक्त ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात दंगा मामलाः SC ने SIT चीफ आरके राघवन को किया कार्यमुक्त
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
Updated Thu, 13 Apr 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
आरके राघवन
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 2002 के गुजरात दंगों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) के प्रमुख आरके राघवन को कार्य से मुक्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें कार्यमुक्त किया है। राघवन ने खराब स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से कार्य से मुक्त करने की गुजारिश की थी। जिसको कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही अदालत ने एसआईटी सदस्य के वेकटेशन को भी उनके काम से मुक्त कर दिया है। कोर्ट ने 2002 गुजरात दंगा केस की जांच कर रही एसआईटी के काम की प्रशंसा भी की है। सुप्रीम कोर्ट ने एके मल्होत्रा को एसआईटी टीम के कामकाज की देखरेख करने और तिमाही में टीम के काम की रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी गोधरा दंगे के 9 प्रमुख मामलों की जांच कर रही है। जिसमें नरोदा गाम का दंगा भी शामिल है। इस दंगे में एक समुदाय के 11 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन