{"_id":"5a25e5ce4f1c1bee688bfa8c","slug":"gujarat-polls-hardik-patel-alleges-that-bjp-offered-him-5-crore-for-not-doing-rally-in-surat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पटेल बोले- सूरत में रैली न करने के लिए BJP से मिला था 5 करोड़ का ऑफर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हार्दिक पटेल बोले- सूरत में रैली न करने के लिए BJP से मिला था 5 करोड़ का ऑफर
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 05 Dec 2017 06:08 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा पर बड़ा निशाना साधा है। हार्दिक का आरोप है कि सूरत में रोड शो न करने के लिए भाजपा की ओर से उन्हें 5 करोड़ रुपये का ऑफर आया था। हार्दिक ने कहा कि उनके शक्ति प्रदर्शन की भाजपा को पहले से भनक हो गई थी और इसीलिए उनके आगे करोड़ों रुपये की पेशकश की गई।
विज्ञापन
हार्दिक के मुताबिक उनके रोड शो में जनसैलाब उमड़ा था, क्योंकि इस दौरान करीब 1.5 लाख लौग रैली में शामिल हुए। हार्दिक का कहना है कि बीजेपी नेता अंहकार में डूबे हुए हैं इसलिए उन्होंने रैली के दौरान ही अपने समर्थकों से उन्हें हराने की अपील की।
विज्ञापन
पढ़ें: गुजरात चुनाव: हार्दिक पटेल के खिलाफ बिना अनुमति रैली करने पर FIR
विज्ञापन
बता दें कि हार्दिक गुजरात में पाटीदारों की ओर से कांग्रेस को समर्थन कर रहे हैं और वे लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरक्षण को लेकर निशाना साधे हुए हैं। हाल ही में हार्दिक ने कांग्रेस को इस शर्त पर समर्थन देने का ऐलान किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो पाटीदारों के आरक्षण की मांग को पूरा किया जाएगा।
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं 14 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।
यह चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बन गई है, क्योंकि पिछले तकरीबन बीस सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने गुजरात मॉडल का काफी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजों का असर 2019 पर पड़ेगा।