{"_id":"5a0b56f04f1c1bd9798bc795","slug":"gujarat-assembly-elections-ec-blocks-bjp-poll-ad-mentioning-pappu","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने गुजरात भाजपा के टीवी एड में ‘पप्पू’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाई रोक ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग ने गुजरात भाजपा के टीवी एड में ‘पप्पू’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाई रोक
एजेंसी, अहमदाबाद
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के टीवी विज्ञापन में ‘पप्पू’ शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ऐसा समझा जाता है कि इसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाने के लिए जानबूझकर इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया में राहुल पर अक्सर इस शब्द के जरिये ही तंज कसे जाते हैं। इसकी पुष्टि करते हुए भाजपा के सूत्रों ने मंगलवार को कहा, ‘विज्ञापन की स्क्रिप्ट में इस्तेमाल हुआ शब्द किसी व्यक्ति विशेष से संबद्ध नहीं है।’
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों के अनुसार, गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के तहत आने वाली मीडिया कमेटी ने एक विज्ञापन में इस्तेमाल किए गए शब्द पर आपत्ति जताई थी। इस विज्ञापन को पार्टी ने मंजूरी के लिए पिछले महीने आयोग को भेजा था। उन्होंने कहा, ‘किसी भी चुनाव विज्ञापन की स्क्रिप्ट को हमें कमेटी के पास सर्टिफिकेट के लिए भेजना होता है।
विज्ञापन
पढ़ें- राहुल बोले- मोदी जी की नोटबंदी में हिंदुस्तान के सारे चोरों ने अपना कालाधन सफेद कर लिया
विज्ञापन
हालांकि पप्पू शब्द पर आपत्ति जताते हुए इसे जानबूझकर इस्तेमाल किया बताया गया है। हमें इसे हटाने अथवा बदलने को कहा गया है। पार्टी जल्द ही इस शब्द को हटाकर नई स्क्रिप्ट आयोग की मंजूरी के लिए भेजेगी।’ भाजपा नेता ने कहा, पूरी स्क्रिप्ट में पप्पू को किसी व्यक्ति से सीधे नहीं जोड़ा गया था। हमने कमेटी के समक्ष इस पर फिर से विचार करने की अपील की, लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया।
इसलिए हम इसे बदलकर फिर से मंजूरी के लिए भेजेंगे। हालांकि गुजरात के सीईओ बीबी स्वैन ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी घटनाक्रम की फिलहाल जानकारी नहीं है। वह कुछ जानकारी जुटाने के बाद ही इस पर टिप्पणी कर पाएंगे।