फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government will not import wheat: Paswan

गेहूं का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में, नहीं होगा विदेशों से आयात

Sat, 24 Dec 2016 05:49 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sat, 24 Dec 2016 05:49 AM IST
विज्ञापन
Government will not import wheat: Paswan

घरेलू बाजार में गेहूं की तंग आपूर्ति के बीच शुक्रवार को खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने सरकार द्वारा गेहूं आयात किए जाने की संभावना से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि देश में सार्वजनिक वितरण व्यवस्था (पीडीएस) के तहत गेहूं की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त बफर स्टॉक मौजूद है। 

विज्ञापन


सरकार ने हाल ही में घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए गेहूं आयात पर से शुल्क को समाप्त कर दिया है। निजी कारोबारियों ने अब तक 17 लाख टन से ज्यादा का गेहूं आयात किया है और शून्य सीमा शुल्क पर और ज्यादा आयात होने का अनुमान है।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार गेहूं का आयात शुरू करेगी, पासवान ने कहा कि अभी ऐसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना नहीं है क्योंकि पीडीएस मांग को पूरा करने के लिए हमारे पास पर्याप्त बफर स्टॉक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पासवान ने अपने मंत्रालय की 2016 की उपलब्धियों का विवरण दिया

Government will not import wheat: Paswan

पासवान ने अपने मंत्रालय की 2016 की उपलब्धियों का विवरण देते हुए कहा कि 1 दिसंबर को भारतीय खाद्य निगम के पास 2.75 करोड़ टन अनाज था, जिसमें से 1.64 करोड़ टन गेहूं और 1.1 करोड़ टन चावल था। आपूर्ति की स्थिति अच्छी नहीं होने पर भी कृषि मंत्रालय ने 2015-16 फसल वर्ष (जुलाई-जून) के लिए गेहूं उत्पादन का अनुमान 9.36 करोड़ टन पर बनाए रखा है। वहीं उद्योग का कहना है कि उत्पादन इस आंकड़े से कम 8.6-8.8 करोड़ टन है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या खाद्य मंत्रालय को कृषि मंत्रालय के 2015-16 के लिए गेहूं उत्पादन के आकलन पर विश्वास है, मंत्री ने कहा कि हर बैठक में हमने सही और वास्तविक आंकड़ों की मांग की है और वे कहते हैं कि आंकड़े सही हैं। इसलिए दूसरे मंत्रालय के आंकड़ों पर विश्वास न करने की कोई वजह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed