{"_id":"58cc5db34f1c1b2e5a32aeec","slug":"government-does-not-spend-money-on-the-social-media-activities-of-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम की ‘मन की बात’ से आकाशवाणी ने कमाए 4.78 करोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम की ‘मन की बात’ से आकाशवाणी ने कमाए 4.78 करोड़
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 18 Mar 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया की गतिविधियों पर सरकार एक नया पैसा भी खर्च नहीं करती। इसके उलट आकाशवाणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के कारण अच्छी खासी आमदनी होती है।
यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकृत मोबाइल एप (पीएमओ इंडिया) को विकसित करने में भी सरकार को अपनी ओर से एक पाई भी खर्च नहीं करना पड़ा। इन तथ्यों का खुलासा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई सूचनाओं से हुआ।
पीएम मोदी पूरी दुनिया में सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग के कारण सबसे चर्चित हस्तियों में गिने जाते हैं। पीएम मोदी के निजी ट्वीटर अकाउंट को 2.8 करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। जबकि पीएमओ इंडिया को 1.65 करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
सूचना के अधिकार के तहत दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के ट्वीटर, फेसबुक, यूट्यूब या गूगल अकाउंट पर कोई सरकारी खर्च नहीं होता है। जवाब से यह पता चला है कि पीएमओ इंडिया एप को एक प्रतियोगिता के द्वारा विद्यार्थियों ने विकसित किया। इसके लिए विजयी प्रतिभागी को पुरस्कार दिया गया।
लेकिन इस मद में पुरस्कार की राशि भी सरकार के बदले गुगल ने दी। एक अन्य नरेंद्र मोदी एप जो कि भारत और विदेशों में प्रधानमंत्री से सीधा संपर्क करने के लिए बहुचर्चित है, इसके निर्माण और रखरखाव में पीएमओ या भारत सरकार की कोई भूमिका नहीं है। इसे भाजपा के आईटी सेल के द्वारा विकसित किया गया है और इसके रखरखाव का जिम्मा भी इसी सेल के पास है।

‘मन की बात’ से 4.57 करोड़ रुपये
एक अंग्रेजी समाचारपत्र के मुताबिक हाल ही में जब प्रधानमंत्री ने मन की बात का विज्ञापन आकाशवाणी द्वारा विभिन्न जगहों पर देखा तो नाराजगी से इसकी पूछताछ की। इसमें आकाशवाणी ने यह सूचित किया कि इस प्रचार के कारण उन पर कोई आर्थिक बोझ नहीं आता, बल्कि इस कार्यक्रम केकारण आकाशवाणी को अच्छी खासी आमदनी हो रही है। साल 2015-16 के दौरान आकाशवाणी को 4.78 करोड़ रुपये की आय इस कार्यक्रम से हुई थी।