फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gorkhaland Territorial Administration Tourist Information office set on fire by a mob

गोरखालैंड की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल में अवॉर्ड वापसी का दौर शुरू

Thu, 13 Jul 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 13 Jul 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
gorkhaland Territorial Administration Tourist Information office set on fire by a mob
- फोटो : ANI

गोरखालैंड की मांग को लेकर दार्जिलिंग में चल रहा गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का आंदोलन तेज हो गया है। अब इस आंदोलन में भी अवॉर्ड वापसी शुरू हो चुकी है। कर्मा योंजान ने 2016 में सरकार द्वारा दिया गया अवॉर्ड वापस करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 में सरकार ने मुझे अवॉर्ड दिया था, जो मैं अब वापस कर रह हूं। मुझे अवॉर्ड नहीं चाहिए बल्कि गोरखालैंड चाहिए। 

विज्ञापन
इसके साथ ही साहित्यकार केएस मुखतन ने भी अवॉर्ड वापस करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग के लोग गोरखालैंड की मांग कर रहे हैं, जो उनका अधिकार है। मैं अपना अवॉर्ड वापस कर रहा हूं और इस आंदोलन में भाग ले रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार देर रात गुस्साई भीड़ ने दार्जिलिंग के चौरस्ता में गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन टूरिस्ट इंफॉर्मेशन के दफ्तर में आग लगा दी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। रात होने के कारण ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था। उल्लेंखनीय है कि दार्जिलिंग में बीते एक महीने से गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं। वे अलग गोरखालैंड की मांग कर रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी ने किसी भी हालत में पश्चिम बंगाल को न बटने देने की बात कही है। गोरखालैंड की मांग कोई नई नहीं है। लंबे समय से लोग अलग गोरखालैंड की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed