फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Geeta Phogat pledges to have two children

पीएम के दिल तक पहुंचा गीता फोगट का संकल्प, लिया 'दो बच्चों' का संकल्प

Mon, 10 Jul 2017 11:15 PM IST
संजय मिश्र, अमर उजाला/ नई दिल्ली।
संजय मिश्र, अमर उजाला/ नई दिल्ली। Updated Mon, 10 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Geeta Phogat pledges to have two children
गीता फोगट
राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान गीता फोगाट का संकल्प पीएम मोदी के दिल तक पहुंच गया है। गीता ने पति पवन सरोहा के साथ यह संकल्प लिया है कि वे दो बच्चों को ही जन्म देंगीं। जनसंख्या नियंत्रण के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए टैक्सपेयर्स एसोसिएशन ऑफ भारत के जरिए आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते हुए गीता ने कहा कि 'मैं अपने पति पवन के साथ दो बच्चों को जन्म देने का संकल्प लेती हूं।
विज्ञापन


युवाओं को आह्वान करते हुए गीता ने कहा कि 'मैं देश के युवाओं का आह्वान करती हूं कि वे जनसंख्या नियंत्रण के इस अभियान को अपना पूरा सहयोग दें। मेरी राज्य और केंद्र सरकारों से भी अपील है कि वे दो बच्चों का कानून लागू करें। इस अवसर पर मशहूर पहलवान और लंदन ओलम्पिक के पदक विजेता योगेश्वर दत्त और पहलवान अनूप चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने भी बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण लगाने की अपील की। इसके साथ ही अभियान की थीम गीत 'मैं भारत बोल रहा हूं' सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा। सूत्र बताते हैं कि पीएमओ की सोशल मीडिया समूह ने इस ट्रेंड को पीएम तक भेजी है।
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर छाया रहा #मैं_भारत_बोल_रहा_हूँ 
जनसंख्या कानून की मांग को लेकर शुरू अभियान के थीम गीत #मैं_भारत_बोल_रहा_हूँ की सोशल मीडिया पर ट्रेंडिग करीब 12 बजे से शुरू हो गई थी। उसके बाद इसके ट्रेंडिंग का दौर सोमवार देर शाम तक जारी रहा। जनसंख्या नियंत्रण अभियान के थीम गीत को गायक कैलाश खेर, शान, मनीष वाधवा और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने सोशल मीडिया पर पसंद किया है। तो गायक रवि त्रिपाठी, गीता फोगाट, पवन सिरोहा और अनुज कुमार सरीखे दिग्गज चेहरों ने इसे री टविट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यूपी के रहने वाले गायक रवि त्रिपाठी का अहम योगदान 
इंडियन आईडल 2 से निखर कर चर्चा में आए गायक रवि त्रिपाठी का इस अभियान में अहम योगदान है। अभियान के थीम गीत #मैं_भारत_बोल_रहा_हूँ के निर्माण में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है। टैक्सपेयर्स एसोसिएशन ऑफ भारत के अध्यक्ष मनु गौड का कहना है कि शुरूआत से रवि उनके साथ हैं। और गीत के लिखने से लेकर कंपोज करने तक में उनकी भूमिका रही है। उनके प्रयास से ही कैलाश खेर, शान और सुरेश वाडकर सरीखे लोगों ने गीत में अपना अहम योगदान दिया है। इस बीच रवि त्रिपाठी ने अमर उजाला को जानकारी दी है कि वे आगे भी इस जनसंख्या नियंत्रण अभियान में सहयोग देते रहेंगे। रवि का कहना है कि देश की सभी समस्याओं की जड़ बढ़ती जनसंख्या है। इसपर लगाम कसना बेहद जरूरी हो गया है। 
 
मिले सूर मेरा तुम्हरा की याद दिला रहा जनसंख्या नियंत्रण अभियान का गीत 
जनसंख्या नियंत्रण अभियान की थीम गीत #मैं_भारत_बोल_रहा_हूँ नब्बे के दशक के चर्चित गीत 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' की याद ताज करा रहा है। गीत में सात गायकों ने आवाज दी है। 4 मिनट 49 सेकेंड के गीत में जनसंख्या वृद्धि से होने वाले कुपरिणामों को कैलाश खेर, शान, सुरेश वाडकर, अंकित तिवारी, रवि त्रिपाठी, अनंत भारद्वाज और मयूरेस पाई सरीखे गायकों ने जनता के सामने बखूबी ढंग से पेश किया है। 

 
गीता बनी महिला सशक्तिकरण मिशाल 
हरियाणा सरीखे रूढ़िवादी प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली गीता फोगट ने महज दो बच्चे पैदा करने की शपथ लेकर महिला सशक्तिकरण के प्रयास में बड़ी मिशाल कायम की है। राजस्थान और हरियाणा राज्यों में कन्या भ्रूण हत्या के सवाल पर गीता ने सख्ती के साथ कहा 'गर्भपात बंद होने चाहिए। भ्रूण हत्या पर रोक लगाई जानी चाहिए। लड़कियों को ज्यादा जागरूक किया जाना चाहिए। यदि लड़कियां इस बात को समझ जाती हैं तो भ्रूण हत्या बंद हो जायेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed