फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GDP of India will exceed 80 trillion in next 15 years

अगले 15 सालों में 80 खरब से अधिक हो जाएगी भारत की जीडीपी

Tue, 18 Jul 2017 08:55 PM IST
एजेंसी/संयुक्त राष्ट्
एजेंसी/संयुक्त राष्ट् Updated Tue, 18 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
GDP of India will exceed 80 trillion in next 15 years
अरविंद पनगढिया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा है कि अगले 15 सालों में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 80 खरब से अधिक हो जाएगी। उनका कहना है कि यदि भारत आठ फीसदी की वार्षिक आर्थिक वृद्धि से आगे बढ़ता है और बहुत अधिक गरीबी को पूरी तरह से खत्म करने में सक्षम होता है तो इस लक्ष्य को पाया जा सकता है।

विज्ञापन


पनगढ़िया ने कहा कि पश्चिम में रहन-सहन के जिन मानकों और सुविधाओं को सामान्य माना जाता है आर्थिक वृद्धि की इस दर से भारत की जनसंख्या के बहुत बड़े भाग तक अगले 15 सालों में उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि इसने चीन को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


पनगढ़िया, सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित एक परस्पर संवाद वाली बहु-हितकारी समिति को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हमने विनिमय दर को वास्तविक डॉलर में बदल दिया तो पिछले 15 सालों में भारत की विकास दर लगभग 9 फीसदी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed