{"_id":"59765e8c4f1c1b814b8b464c","slug":"fssai-preparation-of-illustrated-warning-on-liquor-bottles","type":"story","status":"publish","title_hn":"FSSAI: शराब की बोतलों पर भी सचित्र चेतावनी की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
FSSAI: शराब की बोतलों पर भी सचित्र चेतावनी की तैयारी
एजेंसी ,नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Jul 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
FSSAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) शराब की बोतलों पर सचित्र चेतावनी संदेश देने पर विचार कर रहा है, ताकि लोगों में शराब के कुप्रभावों और नशे में ड्राइविंग करने को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर एफएसएसएआई के एक अधिकारी ने कहा कि हम इसका अध्ययन कर रहे हैं कि नशे की हालत में ड्राइविंग और शराब के सेवन को लेकर बोतलों पर दुनिया के अन्य देशों में सचित्र चेतावनी किस तरह दी जाती है।
विज्ञापन
इस अध्ययन के पूरा होने के बाद हम शराब की बोतलों के लिए नियमों में सचित्र चेतावनी को शामिल करने की सिफारिशों को अंतिम रूप देंगे। नशे की हालत में ड्राइविंग के खिलाफ एनजीओ समुदाय (सीएडीडी) ने भारत या भारत में बनी विदेशी शराब की सभी बोतलों पर ड्रंकन ड्राइविंग पर सचित्र चेतावनी की मांग के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की थी।
विज्ञापन
अदालत ने 18 मई को सुनाई के दौरान शराब की बोतलों और पैकेजिंग पर चेतावनी के आकार को बढ़ाने का निर्देश देने से इनकार कर दिया था। अदालत का कहना था कि यह नीति निर्माण के दायरे में आता है। बहरहाल स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत एफएसएसएआई को सुझाव पर विचार करने और इस संबंध में कोई सख्त रुख पेश करने का निर्देश दिया था।