फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   free Jio service ends now industry will feel relief

जियो के मुफ्त नहीं रहने से उद्योग को राहत, बाजार में शुरू होगा नया टैरिफ वॉर

Wed, 22 Feb 2017 08:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
free Jio service ends now industry will feel relief
सांकेतिक चित्र

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने इस बात को लेकर राहत जताई है कि रिलायंस जियो ने 1 अप्रैल के बाद डाटा सेवाओं पर शुल्क लगाए जाने की घोषणा की है। हालांकि यह आक्रामक है लेकिन इससे उद्योग को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। सीओएआई ने कहा कि ग्राहक अनुभव और निर्धारित किया गया शुल्क आगे चलकर ‘विनर’ और ‘लूजर’ में अंतर स्पष्ट करेंगे।

विज्ञापन


सीओएआई के महानिदेशक राजन एस मैथ्यूज ने कहा कि जियो ने अपनी सेवाओं के लिए शुल्क की घोषणा कर दी है, जो टेलीकॉम उद्योग के लिए अच्छी खबर है। कम से कम उन्होंने शुल्क लेना तो शुरू किया। हमारे सदस्य अपनी प्रतिक्रिया देंगे लेकिन उद्योग जानकार होने के नाते मैं कह सकता हूं कि उद्योग ने राहत की सांस ली होगी कि जियो ने अपनी सेवाओं पर शुल्कों की घोषणा की है।
विज्ञापन


मैथ्यूज ने कहा कि अगर एआरपीयू (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) को मौजूदा 180 रुपये से 300 रुपये पर ले जाया जा सके तो 99 रुपये और 303 रुपये खराब कीमतें नहीं हैं। सवाल यह है कि डाटा के भारी-भरकम पैकेज देकर नेटवर्क कितना लोड सहन कर सकता है। यही ग्राहक अनुभव में अंतर को दर्शाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाइव भाषण में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो यूजर्स ने जियो नेटवर्क पर प्रति माह 100 करोड़ जीबी से ज्यादा डाटा की खपत की, जो प्रतिदिन 3.3 करोड़ जीबी से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राहत के बावजूद अन्य कंपनियों पर बना रहेगा दबाव

free Jio service ends now industry will feel relief
सांकेतिक चित्र
उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि रिलायंस से अन्य सर्विस प्रोवाइडरों की तुलना में 20 फीसदी अधिक डाटा देने की घोषणा की है। इससे प्रतियोगी कंपनियों पर दबाव बढ़ेगा और उन्हें अपनी गुणवत्ता बढ़ाने के साथ अपनी मार्केटिंग रणनीति में भा परिवर्तन करना पड़ेगा। एक अन्य विशेषज्ञ की राय है कि लगातार प्रतियोगिता के बढ़ने से धीरे धीरे यह उद्योग मर्जर और अधिग्रहण की राह पर चल पड़ेगा और उद्योग में ध्रुवीकरण होगा। रिलायंस के 4जी सर्विस को भी वैश्विक मानकों पर प्रतियोगी बने रहने की चुनौती रहेगी।

जियो की घोषणा के बाद एयरटेल, आइडिया के शेयर गिरे
रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी द्वारा अप्रैल से अन्य प्रतिद्वंदी कंपनियों से 20 फीसदी अधिक डाटा दिए जाने समेत कई ऑफरों की घोषणा किए जाने के बाद मंगलवार को एयरटेल सहित अन्य टेलाकॉम कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई। बीएसई पर भारती एयरटेल के शेयर 4.02 फीसदी गिरकर 360.55 रुपये पर बंद हुए। पूरे दिन के दौरान एयरटेल के शेयरों में 4.27 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। 

दिन में 1.88 फीसदी का गोता लगाकर 106.65 रुपये तक पहुंच जाने के बाद आइडिया सेल्युलर के शेयर 0.37 फीसदी गिरकर 108.30 रुपये पर बंद हुए। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 1.36 फीसदी बढ़कर 1,088.25 रुपये पर बंद हुए। मुकेश अंबानी ने कई ऑफरों की घोषणा करते हुए कहा कि जियो ने लांच होने के 170 दिनों के अंदर 10 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed