फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign companies will not be allowed to operate drones in India

विदेशी कंपनियों को भारत में ड्रोन संचालन की नहीं मिलेगी इजाजत

Fri, 03 Nov 2017 12:25 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Foreign companies will not be allowed to operate drones in India
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

 भारत में नागरिक इस्तेमाल के लिए ड्रोन के संचालन को भले ही मंजूरी मिलने वाली हो मगर विदेशी कंपनियां और नागरिक सीधे तौर पर इनका संचालन नहीं कर पाएंगे। विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए द्वारा तैयार किए गए मसौदा मानदंड में ऐसा प्रस्ताव रखा गया है। 

विज्ञापन


ड्रोन के व्यावसायिक इस्तेमाल को जल्द ही मंजूरी मिलने का अनुमान है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सिविल रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) के संचालन के लिए मसौदे को नागरिक परामर्श के लिए रखा है। डीजीसीए ने ड्रोन संचालन के लिए विशेष पहचान नंबर (यूआईएन) जैसे सख्त नियमों के साथ उड़ानों के लिए विभिन्न प्रतिबंध भी प्रस्तावित किए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- अब आप भी कर सकेंगे ड्रोन का इस्तेमाल, जल्द ही मिलने वाली है सरकारी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किन कंपनियों को मिल सकता है यूआईएन

Foreign companies will not be allowed to operate drones in India
drones
 मसौदा मानदंडों के अनुसार, ये नंबर किसी भारतीय नागरिक, केंद्रीय या राज्य सरकारों के अलावा सरकारी अथवा सरकार द्वारा नियंत्रित कंपनियों को दिए जाएंगे। ऐसी कंपनियां जो रजिस्टर्ड हैं या भारत में व्यवसाय करने के लिए उनके पास स्थान है या जिन कंपनियों का पर्याप्त स्वामित्व और प्रभावी नियंत्रण भारतीय नागरिकों के हाथ में है, उन्हें भी यूआईएन मिल सकता है। वहीं इस श्रेणी में ऐसी भी कंपनियां आ सकती हैं जिनके अध्यक्ष और दो तिहाई निदेशक भारतीय हैं।

भारत के बाहर कंपनी का रजिस्ट्रेशन होने की स्थिति में डीजीसीए ने कहा है कि उन्हें ऐसी कंपनियों से ड्रोन को किराए पर लेना होगा जो इन श्रेणियों में आती हैं। इन नियमों का मतलब है कि विदेशी कंपनियों को सीधे तौर पर देश में ड्रोन के संचालन की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed