फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FETO infiltrated in India says by Turkey foreign minister Mevlut Cavusoglu

तुर्की में बगावत करने वाले फेतुल्ला गुलेन ने की भारत में घुसपैठ

Sun, 21 Aug 2016 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 21 Aug 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
FETO infiltrated in India says by Turkey foreign minister Mevlut Cavusoglu
तुर्की - फोटो : Getty

तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोगलु ने भारत को आगाह किया है कि आतंकी संगठन  फेतुल्ला टेरिस्ट ऑर्गेजाइनेशन (FETO) भारत में भी घुस गया है। मंत्री के मुताबिक तुर्की में बगावत करवाने वाले फेतुल्ला गुलेन के संगठन ने भारत में अपनी पैठ बना ली है। यह जानकारी मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


मेवलुत ने कहा, 'भारत में अपने सहयोगियों और स्कूल्स के जरिए यह आतंकी संगठन घुस रहा है।' उन्होंने यह भी कहा, 'जिन देशों में यह अपनी पैठ बना रहा है उन्हें सतर्क किया जा रहा है ताकि वे तुरंत कार्रवाई कर सकें।'
विज्ञापन

मेवलुत ने कहा कि आतंकवाद का चाहे कोई भी रूप हो वह पूरी दुनिया के लिए खतरनाक है।

भारत ने दी यह प्रतिक्रिया

FETO infiltrated in India says by Turkey foreign minister Mevlut Cavusoglu
Sushma Swaraj, attack on Africans in Delhi, Shake hand, India loves you - फोटो : टि्वटर

भारत की ओर से कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप का कहना है कि भारत तुर्की की चिंताओं को लेकर भारत संवदेनशील है।

उन्होंने कहा कि  सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। हमने अंकारा (तुर्की की कैपिटल) की चिंताओं और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल FETO से जुड़े सभी संगठनों पर पाबंदी लगाने की मांग को गंभीरता से लिया है।

बताते चलें कि पिछले महीने FETO ने प्रेसिडेंट तैयप एर्दोगन को पद से हटाने का विरोध किया था और इसके लिए प्रेसिडेंट ने अमेरिका में रह रहे फेतुल्ला गुलेन का जिम्मेदार ठहराया था।

क्या है FETO

FETO infiltrated in India says by Turkey foreign minister Mevlut Cavusoglu
तुर्की
FETO एक आरोप आतंकी संगठन है जिसे तुर्की ने फेतुल्ला टेरर ऑर्गेनाइजेशन करार दिया है। इस संगठन ने पिछले महीने 15 जुलाई की रात तुर्की में तख्तापलट की कोशिश की थी।

ऐसा माना जा रहा है कि इस तख्तेपलट की अगुवाई अमेरिका में रह रहे मुस्लिम धर्म प्रचारक फेतुल्ला गुलेन की अगुवाई में की गई थी। इस विरोध में हिंसा भी हुई जिसमें 240 लोग मारे गए जबकि 1500 से ज्यादा घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed