फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fearing arrest, Zakir Naik skips father’s funeral in Mumbai

गिरफ्तारी के डर से पिता के जनाजे को कंधा देने नहीं पहुंचे जाकिर नाइक!

Mon, 31 Oct 2016 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Oct 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
Fearing arrest, Zakir Naik skips father’s funeral in Mumbai
Jakir Naik
कट्टरवादी धार्मिक प्रचारक जाकिर नाइक के पिता डॉक्टर अब्दुल करीम नाइक (88) का रविवार को मुंबई में निधन हो गया, लेकिन मलेशिया में बताए जा रहे जाकिर नाइक पिता के जनाजे में शामिल नहीं हुए। सूत्रों का कहना है कि जाकिर नाइक गिरफ्तारी के डर से पिता के जनाजे को कंधा नहीं देने आए।  
विज्ञापन


जाकिर नाइक के पिता बॉम्बे साइकेट्रिक सोसाइटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। जाकिर नाइक के खिलाफ किसी मामले में नई एफआईआर तो दर्ज नहीं की गई है लेकिन केंद्र सरकार उनके एनजीओ इस्लामिक रिचर्स फाउंडेशन को 'गैरकानूनी संस्था' घोषित करने की तैयारी कर रही है।  इसे 'गैरकानूनी गतिविधियां निरोधक (निरोधक) एक्ट' के तहत गैरकानूनी घोषित किया जा सकता है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार एक ऐसे ड्राफ्ट पर काम कर रही है जिससे नाइक के उत्तेजक भाषणों और सांप्रदायिक कॉन्टेंट प्रसारित करने वाले 'पीस टीवी' से लिंक को लेकर उन पर आपराधिक केस दर्ज किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जन्मे डॉक्टर अब्दुल करीम एक फिजिशयन और शिक्षाविद के तौर पर पहचान बनाई थी। अब्दुल करीम पिछले कुछ दिनों से मझगांव के प्रिंस ऐली खान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कार्डिएक अटैक के तलते रविवार को दोपहर बाद तीन बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed