फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fatwa released against West bengal state BJP chief

ममता को 'बालों से घसीटने' वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ फतवा जारी

Mon, 12 Dec 2016 07:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
Fatwa released against West bengal state BJP chief
- फोटो : mamta ghosh

पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। केंद्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिल्‍ली में दिए गए तीन दिवसीय धरने के विरोध में दिलीप घोष ने बयान दिया कि हम चाहते तो उन्हें बालों से घसीटकर बाहर निकाल सकते थे लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन


घोष के इस बयान के खिलाफ राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी नेताओं ने घोष के बयान की निंदा करते हुए इसे गुंडों वाली भाषा बताया। टीएमसी महासचिव पार्था चटर्जी ने कहा हमने देखा है कि दिलीप घोष ने किस तरह हमारी पार्टी प्रमुख के खिलाफ गलीगलौज और गुंडों वाली भाषा का प्रयोग किया। हम इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन


चटर्जी ने कहा सरकार के नोटबंदी जैसे आमजन विरोधी कदम के विरोध में उनकी पार्टी और मुख्यमंत्री देशभर में तब तक इसका विरोध करेंगी जब तक केंद्र सरकार यह कदम वापस नहीं ले लेती। कोई उन्हें इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना करने से नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

घोष ने ममता बनर्जी की मानसिकता पर उठाया सवाल

Fatwa released against West bengal state BJP chief

उन्होंने कहा कि दिलीप घोष ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है उससे उनकी मानसिक दशा का पता चलता है। घोष ने आरोप लगाया कि उन्होंने हमारी पार्टी के लोगों को मारने की धमकी भी दी है। 

वह इस तरह के खतरनाक बयान देकर खबरों में बने रहना चाहते हैं। चटर्जी ने कहा कि उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग करके बंगाल की संस्कृति को दूषित नहीं करना चाहिए। 

पार्टी महासचिव के साथ साथ राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री चटर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार के जनविरोधी कदम के विरोध में 14 से 16 दिसंबर तक राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। 

भाजपा की यूथ विंग की बैठक में बनर्जी के खिलाफ दिया था बयान

Fatwa released against West bengal state BJP chief

बता दें कि वेस्ट मिदनापुर जिले में रविवार को पार्टी की यूथ विंग की एक मीटिंग को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि नोटबंदी के बाद वो अपनी याद्दाश्त खो चुकी हैं। यही कारण है कि वो कभी दिल्‍ली का चक्कर लगाती हैं तो कभी पटना का। 

हालांकि उन्हें इससे कुछ हासिल नहीं हो रहा है। घोष ने आगे कहा कि वो दिल्‍ली में केंद्र सरकार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही हैं वहां हमारी सरकार है और अगर हम चाहते तो उन्हें बालों से घसीटकर बाहर निकाल सकते थे लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हमें लगता है कि उन्हें तुरंत गंगा में छलांग लगा देनी चाहिए। 

वहीं घोष का यह बयान सामने आने के बाद उनके खिलाफ फतवा भी जारी हो गया है। कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के इमाम ने ममता बनर्जी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर दिलीप घोष के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed