फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EXCLUSIVE: rss leader is on hit list of isis

EXCLUSIVE: आईएसआई आतंकियों के निशाने पर संघ के नेता

Sun, 30 Oct 2016 04:16 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/ नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/ नई दिल्ली Updated Sun, 30 Oct 2016 04:16 AM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE: rss leader is on hit list of isis
पाकिस्तानी जासूस शोएब हसन - फोटो : reuters
जासूसी कांड में पकड़े गए शोएब हसन से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। शोएब ने बताया है कि पाक दूतावास आरएसएस नेताओं की लंबे समय से जानकारी मांग रहा था। ये नेता कहां रहते हैं, कहां आते-जाते हैं, ऑफिस कहां है, मोबाइल-लैंडलाइन नंबर जैसी लगभग सभी जानकारी भेजी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर संघ के नेता पहले नंबर पर हैं। 
विज्ञापन


शोएब के कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो भी हैं। इनमें दिल्ली से चुने गए केंद्रीय मंत्री व राजस्थान से भाजपा के एक सांसद भी हैं। पुलिस ने शोएब के टैबलेट से भाजपा नेताओं के साथ खिंचवाई गई फोटो बरामद की है। शोएब खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताता था। वह भाजपा नेता व कार्यकर्ता बनकर तथा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर भाजपा व आरएसएस में पैठ बना रहा था। शोएब 26 जनवरी की परेड देखने गया था। वह वीआईपी मंच के बहुत  करीब रहा था और परेड एवं वीआईपी बॉक्स की रिकार्डिंग पाक एंबेसी को भी भेजी थी।
विज्ञापन


शोएब ने यह भी बताया कि उसने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मोबाइल व लैंडलाइन नंबरों की डायरेक्ट्री भी पाक एंबेसी को दी थी। माना जा रहा है कि आईएसआई ने इन नंबरों को सर्विलांस पर लगा रखे थे। इसके अलावा कुछ महीने पहले जयपुर में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों का सम्मेलन हुआ था। शोएब ने इस सम्मेलन की रिकार्डिंग कर पाक एंबेसी को दिल्ली आकर दी थी। आरोपी भाजपा कार्यकर्ता जासूसी करने के लिए बना हुआ था। भाजपा नेता बनकर वह हर हाईप्रोफाइल कार्यक्रम में चला जाता था। इसके अलावा राजस्थान व गुजरात बॉर्डर पर सेना की तैनाती, अधिकारियों की तैनाती, कितनी सेना हैं, बॉर्डर पर क्या-क्या तैयारियां हैं, आदि जैसी कई जानकारी शोएब पाक एंबेसी को दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed