{"_id":"5963f1824f1c1b4d128b4719","slug":"epfo-adds-one-crore-members-since-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल 30 जून तक ईपीएफओ ने 1 करोड़ नए सदस्य जोड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस साल 30 जून तक ईपीएफओ ने 1 करोड़ नए सदस्य जोड़े
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
EPFO
केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने इस वर्ष 1 जनवरी से 30 जून तक एक करोड़ से अधिक नए उपभोक्ता जोड़े हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री ने कहा, ‘आजादी के 60 वर्षों बाद भी पीएफ ग्राहकों की संख्या 4.3 करोड़ थी और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ग्राहकों की संख्या 1.9 करोड़ थी।
विज्ञापन
हमने नए ग्राहकों के नामांकन के लिए एक राष्ट्रीय अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रोत्साहन राशि की पेशकश भी की गई। इसके तहत हमें पीएफ के लिए 1.01 करोड़ व ईएसआईसी के लिए 1.20 करोड़ नए रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए।’
विज्ञापन
ईएसआईसी के एक अधिकारी ने बताया कि नए नामांकन प्राप्त होने का कारण पिछले छह महीने में करीब 97,000 नए व्यवसाय प्रतिष्ठानों की स्थापना है। इन प्रतिष्ठानों की स्थापना ‘स्कीम टू प्रमोट रजिस्ट्रेशन ऑफ इंप्लोयर्स/इंपलोयीज’ (एसपीआरईई) के तहत हुई है।
विज्ञापन