फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Engineering student killed by her boyfriend's friend

रेप का विरोध करने पर इंजीनियरिंग छात्रा की कुल्हाड़ी से हत्या

Sat, 03 Sep 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
Engineering student killed by her boyfriend's friend
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामना आई है जहां इंजीनियरिंग की 19 वर्षीय छात्रा की उसके बॉयफ्रेंड के दोस्त ने रेप का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस सनसनखेज वारदात में छात्रा पर 17 बार कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कुल्हाड़ी छात्रा के पेट में लगी हुई थी।
विज्ञापन


ऐश्वर्या अग्रवाल विवा कॉलेज की सेकेंड इयर की छात्रा थी। ऐश्वर्या अपने बॉयफ्रेंड सोहेल शेख से उसके दोस्त दीपक वाग्री के विरार के ओम शिव सीएचएस फ्लैट पर अक्सर मिलती थी। 28 वर्षीय दीपक वाग्री सब्जी विक्रेता है और अपनी बीवी और दो बच्चों के साथ रहता है। 
विज्ञापन


दीपक की बीवी जब काम पर चली जाती और बच्चे स्कूल चले जाते तब ऐश्वर्या और सोहेल फ्लैट पर मिलने आते थे। ऐश्वर्या गोकुल बस्ती की रहने वाली थी। 22 वर्षीय सोहेल का बोतलबंद पानी का काम है और वह बोलिंग में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शुक्रवार को भी 2 बजे करीब ऐश्वर्या सोहेल से मिलने दीपक के फ्लैट पर गई थी। लेकिन सोहेल के देरी से पहुंचने के कारण मौका देखकर दीपक ने उसका बलात्कार करने का प्रयास किया। ऐश्वर्या के विरोध करने पर दीपक ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब सोहेल वहां पहुंचा तो उसने ऐश्वर्या को खून में लथपथ पाकर पुलिस को बुलाया।

ऐश्वर्या के परिवार को हमारे संबंधों के बारे में पता था

Engineering student killed by her boyfriend's friend
गिरफ्तार किए जा चुके दीपक ने कबूल किया कि उसने रेप करने का प्रयास किया था। दीपक ने पुलिस को बतया जब उसने रेप का प्रयास किया तो ऐश्वर्या ने विरोध किया और चिल्लाने लगी इसलिए कुल्हाड़ी से हमला किया। 

सोहेल शेख ने पुलिस को बताया, 'वह ऐश्ववर्या को बचपन से जानता है और वे पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे और शादी करना चाहते थे। ऐश्वर्या के परिवार को हमारे संबंधों के बारे में पता था पर वे नाखुश थे।' 

सोहेल और ऐश्वर्या के बीच रिलेशनशिप को लेकर दीपक के फ्लैट पर हाल ही में झगड़ा भी हुआ था। सोहेल को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। दीपक शनिवार को हत्या के आरोप में वसाई कोर्ट में पेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed