{"_id":"593598694f1c1b901c9c7f99","slug":"enforcement-directorate-to-file-chargesheet-against-vijay-mallya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ सकती विजय माल्या की मुसीबतें, ईडी जल्द दायर करेगा चार्जशीट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बढ़ सकती विजय माल्या की मुसीबतें, ईडी जल्द दायर करेगा चार्जशीट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न बैंकों की 9,000 करोड़ रुपये से भी अधिक की रकम दबा कर विदेश में जा बैठे शराब कारोबारी विजय माल्या की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके खिलाफ शीघ्र ही चार्जशीट दायर कर सकता है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में काम चल रहा है और उनके खिलाफ चार्जशीट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही इसे माल्या के खिलाफ लंदन की अदालत में दायर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, लंदन के वेंस्टमिन्सटर मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक सरकारी बैंक के लोन पर माल्या के खिलाफ सुनवाई चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले पर सुनवाई की अगली तारीख 13 जून रखी गई है। इससे पहले ईडी ने पिछले महीने माल्या के महाराष्ट्र स्थित 100 करोड़ रुपये के मांडवा फार्महाउस को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन