{"_id":"586192c54f1c1b8640eec2cf","slug":"election-commission-prepares-for-elections-in-5-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग की बैठक आज, चुनावों पर हो सकता है फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग की बैठक आज, चुनावों पर हो सकता है फैसला
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की आज होने वाली बैठक पर सबकी नजरें हैं। चुनावों का ऐलान कब होगा, इस पर चुनाव आयोग ने सस्पेंस बना रखा है मगर उसका कहना है कि उसने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। वह दो घंटे के अंतराल में भी चुनाव के लिए तैयार हो सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को होने वाली बैठक में पांच राज्यों के चुनाव की तैयारी पर बात होनी है। बैठक में गृह मंत्रालय से अर्धसैनिक बलों की तैनाती, यूपी बोर्ड की परीक्षा की तारीखों और मणिपुर के आंतरिक हालात और शांति पर विचार समेत अहम बिंदुओं पर विचार किया जा सकता है। इन सब बातों पर विचार विमर्श के बाद तारीखों का ऐलान जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन