फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election commission is a toothless tiger varun gandhi

बिना दांत का शेर है चुनाव आयोग : वरुण गांधी

Sat, 14 Oct 2017 02:43 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Updated Sat, 14 Oct 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
election commission is a toothless tiger varun gandhi
Varun Gandhi
गुजरात चुनाव की घोषणा न करने को लेकर विवादों में घिरे चुनाव आयोग को शुक्रवार को भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बिना दांत का शेर बताया। उन्होंने कहा कि आयोग ने निर्धारित समय के भीतर चुनावी खर्च के आंकड़ों को जमा न करने वाले राजनीतिक दलों को कभी निरस्त नहीं किया।
विज्ञापन


वरुण गांधी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां चुनावी कैंपेन पर बहुत अधिक खर्च करती हैं और चुनाव लड़ने के लिए सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को मौका नहीं देती है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब गुजरात विधानसभा के चुनाव की तारीख हिमाचल प्रदेश विधानसभा के साथ घोषित न करने को लेकर भाजपा विपक्ष के निशाने पर है। 
विज्ञापन


दरअसल विपक्ष का आरोप है प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए भाजपा ने ऐसा करने के लिए चुनाव आयोग पर दबाव डाला है। कांग्रेस का आरोप है कि यह भाजपा की शर्मनाक हरकत है कि वह आयोग पर दबाव डालकर अंतिम समय चुनावी घोषणाएं करके जनता को ललचाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून के नाल्सार विश्वविद्यालय में उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि चुनाव आयोग एक बिना दांत का शेर है। संविधान का अनुच्छेद 324 कहता है कि आयोग चुनावों को करा और नियंत्रित कर सकता है लेकिन क्या वह सचमुच में ऐसा कर पाता है? इसके पास इतनी शक्ति नहीं है कि चुनाव खत्म होने के बाद वह मामला दर्ज करा सके जबकि ऐसा करने के लिए वह सुप्रीम कोर्ट जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed