{"_id":"5983029d4f1c1b136a8b4704","slug":"ed-submitted-remand-application-before-court-for-further-remand-of-separatist-leader-shabir-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील ने पूछा- क्या शब्बीर, भारत माता की जय कहेंगे? जज ने फटकारा- कोर्टरूम को टीवी स्टूडियो मत बनाओ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वकील ने पूछा- क्या शब्बीर, भारत माता की जय कहेंगे? जज ने फटकारा- कोर्टरूम को टीवी स्टूडियो मत बनाओ
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 04 Aug 2017 07:58 AM IST
विज्ञापन
जम्मू- कश्मीर में आतंकियों को फंडिंग करने के मामले में गिरफ्तार हुए अलगाववादी नेता शब्बीर शाह आज दिल्ली कोर्ट में पेश हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की रिमांड और बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया है। ईडी वकील के आवेदन पर सुनवाई करते हुए दिल्ली कोर्ट ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की 6 दिन की ईडी रिमांड बढ़ाई है।
कोर्ट में शब्बीर शाह ने कहा कि उन्हें बदले की भावना से फंसाया जा रहा है। दूसरी ओर ईडी के वकील ने शाह पर आरोप लगाया कि उनके जैसे लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं। और देश के युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। वहीं शाह ने कोर्ट में दाखिल की गई अपनी याचिका में आरोप लगाया कि उनके साथ ईडी ने अमानवीय व्यवहार किया है। इसके साथ ही उन्होंने ईडी आधिकारियों पर आरोप मढ़ा है कि उन्होंने मुझसे ब्लैंक कागजों पर हस्ताक्षर कराया है।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले 26 जुलाई को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने अलगाववादी नेता और डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के चेयरमैन शब्बीर अहमद शाह को हवाला लेनदेन के सिलसिले में ने 7 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेजा था।
विज्ञापन
Delhi: Separatist leader Shabir Shah presented before a Delhi Court in connection with terror funding case pic.twitter.com/GLrxnPDVix
— ANI (@ANI_news) August 3, 2017विज्ञापन
ईडी के वकील ने शब्बीर शाह से पूछा कि क्या आप भारत माता की जय बोल सकते हैं? तब कोर्ट ने ईडी के वकील से कहा कि अदालत को कार्यवाही को टीवी चैनल की बहस ना बनाया जाए।Terror Funding Case: ED submitted remand application before a Delhi Court for further remand of separatist leader Shabir Shah pic.twitter.com/1u94fSqNYI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) August 3, 2017मामले में इससे पहले ईडी के वकील ने शब्बीर शाह की रिमांड बढ़ाए जाने की मांग करते हुए कोर्ट में कहा कि ऐसे लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं। वहीं शब्बीर शाह ने ईडी पर अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शब्बीर ने आगे ईडी पर अपनी जान का खतरा होने का आरोप लगाते हुए रिहा करने के लिए आवेदन किया है। इसके साथ ही शब्बीर ने ईडी पर सादे कागजों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराने का भी आरोप लगाया है। ईडी के वकील ने कोर्ट में पूछा- क्या शब्बीर, भारत माता की जय कहेंगे? इस पर जज ने ईडी के वकील को फटकार लगाई और कहा कि कोर्टरूम को टीवी स्टूडियो मत बनाओ।