फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED sent notices to Kolkata Knight Riders

ईडी ने केकेआर के मालिक शाहरुख, पत्नी गौरी खान को भेजा नोटिस

Sat, 25 Mar 2017 05:32 AM IST
ईडी ने केकेआर के मालिक शाहरुख, पत्नी गौरी खान को भेजा नोटिस
ईडी ने केकेआर के मालिक शाहरुख, पत्नी गौरी खान को भेजा नोटिस Updated Sat, 25 Mar 2017 05:32 AM IST
विज्ञापन
ED sent notices to Kolkata Knight Riders
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक और सिने अभिनेता शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान, जूही चावला और कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस विदेशी मुद्रा प्रबंधन (फेमा) के तहत भेजे गए हैं।
विज्ञापन


ईडी की तरफ से शुक्रवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक आरोप है कि मेसर्स नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, गौरी खान, शाहरुख और जूही चावला ने फेमा के नियमों का उल्लंघन  किया है। इन्होंने फेमा के नियमों के विपरीत भारत से बाहर रहने वाले व्यक्ति को शेयर जारी या ट्रांसफर किए हैं। केकेआर में शाहरुख खान, जूही चावला और उनके पति जय मेहता की हिस्सेदारी है। टीम के संचालन के लिए अलग से कंपनी बनाई गई है।
विज्ञापन


ईडी का कहना है कि कंपनी ने मॉरिशस आधारित कंपनी को शेयर बेचे हैं। ईडी कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े दो मामलों में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed