{"_id":"58d5223c4f1c1b8a591a404d","slug":"ed-issues-show-cause-notices-to-srk-juhi-and-gauri-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"FEMA के उल्लंघन पर शाहरुख, जूही और गौरी को ED ने भेजा कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
FEMA के उल्लंघन पर शाहरुख, जूही और गौरी को ED ने भेजा कारण बताओ नोटिस
amarujala.com- Submitted by : मोहित
Updated Sat, 25 Mar 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले और आईपीएल कोलकाता नाईट राईडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड(KRSPL) के मालिक शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान और जूही चावला को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा प्रबंधन के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए ये कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन (फेमा) की धारा 4(1) के तहत तीनों को यह नोटिस भेजे गए हैं। केकेआर आईपीएल की एक टीम है और ये तीनों लोग टीम के संयुक्त मालिक हैं।
विज्ञापन
ED issues show cause notices to M/s. Knight Riders Sports Pvt. Ltd,Gauri Khan, SRK & Juhi Chawla under Rule 4(1) of Foreign Exchange Mgmt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 24, 2017
ईडी को शक है कि केकेआर के मालिक शाहरुख खान, जूही चावला और उनके पति जय मेहता ने टीम के ट्रांसफर डील के दौरान टीम के शेयर्स कम मूल्य पर बेचे। ईडी के शक के आधार पर केकेआर ने 2008 में मॉरीशस की कंपनी ‘सी आइलैंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड’ को कम मूल्य पर बेचे गए। शेयरों को इनकी असली कीमत से 8 गुना कम कीमत पर बेच गया था।
गौरतलब है कि केकेआर का मालिकाना हक शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज के पास है और मेहता ग्रुप के जय मेहता और उनकी पत्नी जूही चावला उनकी पार्टनर हैं। जांच एजेंसी शाहरुख के खिलाफ फेमा उल्लंघन के तहत जांच कर रही है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय शाहरुख से पहले भी पूछताछ कर चुका है। उस दौरान शाहरुख से तीन घंटे तक कई सवाल पूछे गए और उनका बयान भी दर्ज किया गया था।