फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   during atal bihari bajpayee's tenure amarnath pilgrims were attacked

अमरनाथ यात्रा: 17 साल पहले वाजपेयी सरकार के दौरान भी हुआ था आतंकी हमला

Tue, 11 Jul 2017 09:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 11 Jul 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
during atal bihari bajpayee's tenure amarnath pilgrims were attacked
अटल बिहारी बाजपेयी

सावन के महीने के पहले सोमवार को कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के काफिले और अमरनाथ यात्रियों की एक बस को निशाना बनाया है। आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस के काफिले पर हमला करने के बाद अमरनाथ यात्रियों की एक बस पर फायरिंग की। इस हमले में 6 यात्रियों की मौत की हो गई। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में यह अमरनाथ यात्रियों पर हुई पहली आतंकी घटना है।

विज्ञापन


साल 2001 में जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार थी तब अमरनाथ यात्रियों पर हुआ आतंकी हमला आखिरी था। 17 साल ऐसा कुछ नहीं हुआ।  21 जून, 2001 को षनाग के निकट हुई आंतकी घटना में 6 तीर्थयात्रियों समेत 13 लोगों की मौत हुई थी। जिसमें 2 पुलिस वाले भी शामिल थे। आतंकियों ने यात्रा के रास्ते में लैंड माइन से धमाका कर और गोलीबारी कर यात्रियों पर हमला किया था। यह घटना पवित्र गुफा से महज 19 किमी दूर हुई थी। इस जगह पर बड़ी मात्रा में सुरक्षा इंतजाम थे। इस आतंकी घटना के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी। जब ये हमला हुआ था उस वक्त तकरीबन 3 हजार अमरनाथ यात्री शेषनाग में रात्रि विश्राम कर रहे थे। 
विज्ञापन


हमला करने वाला आतंकी साधु के भेष में तीर्थ यात्रियों के साथ धुलमिल गया था। उसने पहले से रास्ते में प्लांट की गई आईईडी डिवाइस को रिमोट के जरिए ब्लास्ट किया इसके बाद ऐके-47 राइफल से अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दी। उस आतंकी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। सुरक्षा बलों को उसके पास से एक एके-47 राइफल और 4 मैगजीन बरामद हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार केंद सरकार का दावा किया था जम्मू-कश्मीर के खराब हालात के बावजूद अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रा के दौरान परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन इस हमले के बाद सरकार के सारे दावे धरे के धरे रह गए।    


2001 से पहले साल 2000 में पहलगाम में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों को अपना निशाना बनाया था। इस हमले में 30 लोगों की जान चली गई थी। हमले के बाद प्रधानमंत्री ने पहलगाम का दौरा किया था और आतंकी हमले की निंदा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed