फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to A320 Neo aircraft Engine Issues IndiGo Canceled 84 Flights

एयरबस ए-320 नियो विमानों के इंजन में खराबी के चलते इंडिगो की 84 उड़ाने रद्द

Fri, 18 Aug 2017 05:52 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Fri, 18 Aug 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
Due to A320 Neo aircraft Engine Issues IndiGo Canceled 84 Flights
Indigo - फोटो : file photo

किफायती विमानन सेवा कंपनी इंडिगो ने शुक्रवार को 80 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। उड़ानों को रद्द करने का कारण कंपनी ने यह बताया है कि इंजन संबंधी मुद्दों के कारण उसे कुछ और एयरबस ए320 नियो (नया इंजन विकल्प) विमानों को सेवा से हटाना पड़ा है।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि प्रैट एंड व्हिटनी द्वारा आपूर्ति किए गए इंजनों संबंधित मुद्दों के कारण 13 ए320 नियो विमानों को सेवा से हटा दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि इंजन फेल होने सहित अनेक कारणों से बार-बार ए320 विमानों को सेवा से हटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पढ़ेः- दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इथियोपियन एयरलाइंस के विमान से भिड़ा AI का प्लेन
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस साल 21 जून से तीन जुलाई के बीच विमानों को सेवा से हटाए जाने के कारण इंडिगो ने कुल 667 उड़ानें रद्द की हैं। इनमें से 61 उड़ानें तो अकेले 27 जून को ही रद्द की गई थीं। इंडिगो के प्रेसिडेंट और पूर्णकालिक निदेशक आदित्य घोष ने 31 जुलाई को कहा था कि ऐसे भी दिन रहे हैं जब इंजनों के अभाव के कारण हमें नौ ए320 नियो विमानों को सेवा से हटाना पड़ा था।

पढ़ेंः- आसमान में भी दिखाया अपना दम, एयरलाइंस कंपनियों ने लगाई ऊंची छलांग

विमानों को सेवा से हटाने के कारण हालांकि हमें प्रैट एंड व्हिटनी से मुआवजा मिलता है, लेकिन संचालन में आ रही बाधाएं काफी चुनौतीपूर्ण हैं और इस स्थिति से हम खुश नहीं हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि 13 दिनों में इंडिगो ने जो 667 उड़ानें रद्द कीं, उनमें से 504 उड़ानें 21 जून से 30 जून के बीच रद्द की गईं, जबकि शेष 163 उड़ानें जुलाई के प्रथम तीन दिनों में रद्द की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed