{"_id":"59f78a614f1c1b7a548b9fdd","slug":"door-of-aircraft-dropped-on-the-roof-of-the-house-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में मकान की छत पर गिरा एयरक्राफ्ट के दरवाजे का टुकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैदराबाद में मकान की छत पर गिरा एयरक्राफ्ट के दरवाजे का टुकड़ा
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aircraft
- फोटो : demo
हैदराबाद के लालापेट क्षेत्र में एक मकान की छत पर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के दरवाजे का हिस्सा टूटकर जा गिरा। जिससे इलाके में दहशत मच गई। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
पुलिस ने बताया कि यह एयरक्राफ्ट तेलंगाना स्टेट एविएशन एकेडमी (टीएसएए) का था। घटना देर शाम की थी और तेज आवाज से घबराकर स्थानीय लोग घरों से बाहर आ गए।
घटना के तुरंत बाद ही दोनों चालकों ने डायमंड-ए 42 एयरक्राफ्ट को सुरक्षित नीचे उतार दिया। टीएसएए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के वायु सुरक्षा प्राधिकरण द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पायलटों के मुताबिक, दरवाजे का एक हिस्सा टूटकर मकान की छत पर जा गिरा था। चार सीटों वाले इस एयरक्राफ्ट में एक ट्रेनी पायलट व एक प्रशिक्षक था।