फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   doklam standoff halts plan to remeasure Everest height

एवरेस्ट की ऊंचाई के बीच आया डोकलाम, विवाद के चलते रुका प्रपोजल

Sun, 13 Aug 2017 11:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 13 Aug 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
doklam standoff halts plan to remeasure Everest height
एवरेस्ट की चोटी

भारत-चीन-भूटान के बीच चल रहे सीमा विवाद के कारण हिमालय की ऊचाई को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रूका पड़ा है। दरअसल, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की ऊंचाई मापने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर चल रहे विवाद के कारण सर्वे ऑफ इंडिया के इस प्रोजेक्ट में देरी हो रही है। सर्वे ऑफ इंडिया नेपाल की अथॉरिटी के साथ मिलकर एवरेस्ट की ऊंचाई को दोबारा नापना चाहते हैं। बता दें कि 25 अप्रैल 2015 में आए भयानक भूकंप के बाद अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने इस बात की आशंका जाहिर की है कि एवरेस्ट की ऊंचाई कम हो गई है। 
विज्ञापन


पढ़ें: डोकलाम पर तनातनी जारी, सेना का चीनी बॉर्डर से गांव खाली कराने से इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सर्वे ऑफ इंडिया ने नेपाल के विदेश मंत्रालय को एक प्रपोजल भेजा है। एसओआई ने बताया कि नेपाल के विदेश मंत्रालय को एक प्रपोजल भेज दिया गया है, लेकिन हमें अभी कोई जवाब नहीं मिला है। जिस कारण इस प्रोजेक्ट में अभी रूका पड़ा है। 


पढ़ें: दलाई लामा ने कहा गंभीर नहीं डोकलाम विवाद, हिंदी चीनी हैं भाई-भाई

सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों के बताया कि उन्हें नेपाल सरकार से सपोर्ट की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नेपाल इसमें भारत का साथ देगा। वहीं विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि एसओआई द्वारा भेजा गया प्रपोजल अभी भी नेपाल अथॉरिटी के विचाराधीन है। 

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में भारत का परम मित्र कहा जाने वाला नेपाल उससे दूर हो गया है। भारत से बढ़ती नेपाल की दूरी का चीन ने फायदा उठाया और उसने नेपाल से अपनी नजदीकी बढ़ा ली है। डोकलाम विवाद को लेकर भी चीनी राजनयिक ने नेपाल के राजनयिक से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed